लाइव न्यूज़ :

चीन निर्मित अगरबत्तियों पर 30 प्रतिशत ‘कर’ लगाओ, रेलवे स्टेशन पर कुल्हड़ में चाय बेचा जाएः गडकरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 12:57 IST

केंद्रीय सड़क और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने सरकार को प्रस्ताव दिया है कि चीन निर्मित अगरबती पर 30 प्रतिशत कर लगाया जाए। उन्होंने कहा कि देश भर के रेलवे स्टेशन पर कुल्हड़ में चाय बेचा जाना चाहिए। इससे प्रदूषण कम हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि उन्होंने चीन निर्मित अगरबत्तियों पर 30 प्रतिशत “सीमा शुल्क’’ लगाने का भी सुझाव दिया है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाने वाले उद्योग को बढ़ावा देने के मकसद से 400 रेलवे स्टेशनों के चाय स्टॉल पर कुल्हड़ का प्रयोग शुरू किया जा सकता है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाने वाले उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर चाय बेचने के लिए ‘कुल्हड़’ के कप का प्रयोग शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने चीन निर्मित अगरबत्तियों पर 30 प्रतिशत “सीमा शुल्क’’ लगाने का भी सुझाव दिया है। गडकरी यहां ‘वीमेन एंटरप्रेन्योर भवन’ के शिलान्यास समारोह के बाद महिलाओं के समूह को संबोधित कर रहे थे। इस भवन का निर्माण नागपुर नगरपालिका परिषद करेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाने वाले उद्योग को बढ़ावा देने के मकसद से 400 रेलवे स्टेशनों के चाय स्टॉल पर कुल्हड़ का प्रयोग शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रेलवे मंत्री पीयूष गोयल को यह प्रस्ताव भेजा।

गडकरी ने कहा कि उन्होंने भारतीय उत्पादकों की मदद के लिए चीन निर्मित अगरबत्तियों पर 30 प्रतिशत ‘कर’ लगाने का भी प्रस्ताव दिया है। मंत्री ने कहा कि पूर्वी महाराष्ट्र में नक्सल प्रभावित जिला गढ़चिरौली अगरबत्ती उत्पादन का केंद्र बन सकता है। 

टॅग्स :मोदी सरकारनितिन गडकरीनरेंद्र मोदीचीनभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं