लाइव न्यूज़ :

अगर आप सत्ता में आयी तो पंजाब पराली जलाने से मुक्त होगा:गोपाल राय

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो राज्य पराली जलाने की समस्या से मुक्त हो जाएगा। पंजाब में सालाना लगभग दो करोड़ टन धान की भूसी पैदा होती है।

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राय ने कहा कि दिल्ली ने 'पूसा जैव-अपघटक' के रूप में पराली जलाने की समस्या का समाधान दिया है और दिल्ली की तरह ही इसे पंजाब के सभी जिलों में मुफ्त में वितरित किया जाएगा ।

राय ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' अगर राज्य में आप की सरकार बनती है तो पंजाब पराली जलाने से मुक्त हो जाएगा। हम पंजाब में जिला प्रशासन के जरिए खेतों में जैव अपघटक का मुफ्त में छिड़काव करेंगे, जिस तरह हम दिल्ली में करते रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''यह इतना कठिन नहीं है (लाखों एकड़ जमीन पर जैव अपघटक का छिड़काव)। इसे करने के लिए केवल इच्छाशक्ति की जरूरत है। हम इसे सकारात्मक रूप से करेंगे।''

मंत्री ने कहा कि यह फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किए जा रहे अन्य उपायों जितना महंगा नहीं पड़ेगा।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने के मामले सामने आते हैं क्योंकि किसान गेहूं और आलू की खेती से पहले फसल के अवशेषों को जल्दी से हटाने के लिए खेतों में आग लगा देते हैं। यह दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के प्रमुख कारणों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा