लाइव न्यूज़ :

नेहरू हॉकी फाइनल के दौरान पंजाब पुलिस और पीएनबी के खिलाड़ियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: November 25, 2019 23:17 IST

खिलाड़ियों ने टर्फ पर ही एक दूसरे पर घूंसे जड़े और हाकी स्टिक से मारपीट की। इसके बाद टूर्नामेंट के अधिकारी बीच बचाव करने के लिये गये। खेल कुछ देर तक रुका रहा जिसके बाद दोनों टीमों के आठ -आठ खिलाड़ियों के साथ मैच आगे शुरू हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देखिलाड़ियों ने टर्फ पर ही एक दूसरे पर घूंसे जड़े और हाकी स्टिक से मारपीट कीझगड़ा उस समय शुरू हुआ जब दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी

पंजाब पुलिस और पंजाब नेशनल बैंक के (पीएनबी) के खिलाड़ियों ने 56वें नेहरू हाकी टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान सोमवार को यहां मैदान पर ही आपस में मारपीट की। राष्ट्रीय महासंघ हाकी इंडिया ने इस पर टूर्नामेंट के आयोजकों से विस्तृत रिपोर्ट देने के लिये कहा है। झगड़ा उस समय शुरू हुआ जब दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी और गेंद पंजाब पुलिस के सर्कल में पीएनबी के पास थी।

खिलाड़ियों ने टर्फ पर ही एक दूसरे पर घूंसे जड़े और हाकी स्टिक से मारपीट की। इसके बाद टूर्नामेंट के अधिकारी बीच बचाव करने के लिये गये। खेल कुछ देर तक रुका रहा जिसके बाद दोनों टीमों के आठ -आठ खिलाड़ियों के साथ मैच आगे शुरू हुआ। दोनों टीमों के तीन-तीन खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाया गया। इसके अलावा पंजाब पुलिस के मैनेजर को भी अपने खिलाड़ियों को उकसाने के लिये लाल कार्ड मिला। पीएनबी ने आखिर में यह मैच 6-3 से जीता।

हाकी इंडिया ने इस घटना को गंभीरता से लिया और टूर्नामेंट के निदेशक महेश कुमार से विस्तृत रिपोर्ट देने के लिये कहा है। हाकी इंडिया की सीईओ इलेना नोर्मन ने कहा, ‘‘हम टूर्नामेंट के अधिकारियों से आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके आधार पर हाकी इंडिया जरूरी कार्रवाई करेगा। ’’

टूर्नामेंट के निदेशक से संपर्क करने की सभी कोशिश नाकाम साबित हुई। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने भी हाकी इंडिया से इस घटना में शामिल खिलाड़ियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिये कहा है। बत्रा अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख भी हैं।

घटना से नाराज बत्रा ने कहा, ‘‘इस तरह की गैरजिम्मेदाराना टीम और उनके लापरवाह प्रबंधन, इस तरह के खिलाड़ी और कमजोर और रीढ़विहीन आयोजन समिति खेल का नाम खराब करते हैं और उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करते हैं। मैं हाकी इंडिया से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं। ’’

टॅग्स :हॉकी इंडियापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव