लाइव न्यूज़ :

Punjab Nikay Chunav Result: विधायक अशोक पराशर और गुरप्रीत गोगी की पत्नियां चुनाव हारीं?, पंजाब के सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी को झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2024 17:14 IST

Punjab Nikay Chunav Result Live: पंजाब में पांच नगर निगम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा तथा 44 नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे‘आप’ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला में अपना महापौर चुनने के लिए तैयार है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस केवल चार-चार वार्ड ही जीत पाई जबकि शिरोमणि अकाली दल ने दो वार्ड जीते।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी भी लुधियाना नगर निगम चुनाव में हार गईं।

Punjab Nikay Chunav Result Live: पंजाब के सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी (आप) ने पटियाला नगर निगम चुनाव में जीत हासिल की है, लेकिन लुधियाना और जालंधर नगर निगम में बहुमत पाने से चूक गई। इसके बावजूद ‘आप’ इन दोनों नगर निगमों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नगर निगम चुनाव के नतीजों के मुताबिक, अमृतसर और फगवाड़ा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पंजाब में पांच नगर निगम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा तथा 44 नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ था।

‘आप’ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला में अपना महापौर चुनने के लिए तैयार है। ‘आप’ ने पटियाला के कुल 53 वार्ड में से 43 पर जीत हासिल की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस केवल चार-चार वार्ड ही जीत पाई जबकि शिरोमणि अकाली दल ने दो वार्ड जीते।

लुधियाना नगर निगम में 95 वार्ड हैं, जिनमें ‘आप’ ने 41 वार्ड जीते हैं जबकि कांग्रेस ने 30 वार्ड, भाजपा ने 19, शिअद ने दो और निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन वार्ड जीते हैं। लुधियाना नगर निगम में बहुमत न हासिल कर पाना सत्तारूढ़ के लिए एक झटका है क्योंकि उसके दो मौजूदा विधायक अशोक पराशर और गुरप्रीत गोगी की पत्नियां नगर निगम चुनाव हार गई हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी भी लुधियाना नगर निगम चुनाव में हार गईं। जालंधर नगर निगम चुनाव में ‘आप’ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसने कुल 85 वार्ड में से 38 वार्ड पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस ने 25, भाजपा ने 19, बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने एक और निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो वार्ड पर जीत हासिल की।

फगवाड़ा और अमृतसर नगर निगम में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया और वह यहां सबसे बड़ी पार्टी बनी है। अमृतसर नगर निगम के कुल 85 वार्ड में से कांग्रेस ने 40 वार्ड पर जीत हासिल की जबकि ‘आप’ ने 24 वार्ड जीते। वहीं, भाजपा ने नौ, शिअद ने चार और निर्दलीय उम्मीदवारों ने आठ वार्ड पर जीत हासिल की। फगवाड़ा नगर निगम पर किसी भी पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा।

यहां के 50 वार्ड पर कोई भी राजनीतिक दल आधे से अधिक सीट नहीं जीत पाया। हालांकि, कांग्रेस 22 वार्ड जीत कर यहां सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। ‘आप’ की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने निकाय चुनाव में इतिहास रच दिया है क्योंकि इसने नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के 977 वार्ड में से 50 प्रतिशत से अधिक पर जीत हासिल की है।

अरोड़ा ने एक बयान में कहा, ‘‘यह शानदार जीत आप की जन-समर्थक शासन व्यवस्था और पारदर्शी राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’ शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 65.85 प्रतिशत मतदान हुआ है और 3,300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे।

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे