लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के लिए गिरफ्तार 83 लोगों को दो लाख रुपये का मुआवजा देगी पंजाब सरकार

By भाषा | Updated: November 13, 2021 11:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 नवंबर पंजाब सरकार ने इस साल गणतंत्र दिवस पर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च के हिंसक होने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 83 लोगों को मुआवजे के रूप में दो लाख रुपये देने का फैसला किया है।

तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की अपनी दो प्रमुख मांगों को विशेष रूप से सामने रखने के लिए किसानों ने 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में एक ट्रैक्टर मार्च निकाला था।

हालांकि, मार्च ने हिंसक रूप ले लिया जब हजारों प्रदर्शनकारियों ने अवरोधकों को तोड़ दिया, पुलिस के साथ संघर्ष किया, वाहनों को पलट दिया और प्रतिष्ठित लाल किले की प्राचीर से एक धार्मिक ध्वज फहरा दिया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, “तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध का समर्थन करने के लिए मेरी सरकार के रुख को दोहराते हुए, हमने 26 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर रैली करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 83 लोगों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है।”

केंद्र ने किसानों के साथ 11 दौर की औपचारिक बातचीत की और कहा कि नए कानून किसान समर्थक हैं, जबकि प्रदर्शनकारियों का दावा है कि कानूनों के कारण उन्हें निगमों के अधीन छोड़ दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत