लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार पूर्व पुलिस महानिदेशक सैनी के खिलाफ आरोप पत्र रिकार्ड पर लाये: न्यायालय

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को पंजाब सरकार से कहा कि वह 1991 में जूनियर इंजीनियर बलवंत सिंह मुल्तानी के लापता होने और हत्या के मामले में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सैनी के खिलाफ दर्ज नयी प्राथमिकी में दायर आरोप पत्र रिकार्ड पर लायें।

शीर्ष अदालत 1991 में मुल्तानी के लापता होने और हत्या के मामले में दर्ज नयी प्राथमिकी के मामले में सैनी को पहले ही अग्रिम जमानत दे चुकी है।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने निचली अदालत से कहा कि वह इस मामले में 22 जनवरी को होने वाली सुनवाई स्थगित करे क्योंकि शीर्ष अदालत इस मामले में विचार कर रही है।

पीठ इस मामले में मई, 2020 में दर्ज नयी प्राथमिकी रद्द करने के लिये सैनी की याचिका पर सुनवाई कर रही है।

पीठ ने कहा, ‘‘पंजाब सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रह्मण्यम आरोप पत्र और अतिरिक्त दस्तावेज रिकार्ड पर लाने के लिये समय चाहते हैं। वह दो सप्ताह में ऐसा कर सकते हैं। याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि इस मामले को फरवरी के दूसरे सप्ताह में सूचीबद्ध किया जाये।’’

पीठ ने कहा कि राज्य सरकार के अधिवक्ता ने उसे सूचित किया है कि याचिकाकर्ता (सैनी) की पेशी के लिये मजिस्ट्रेट की अदालत में यह मामला 22 जनवरी, 2021 के लिये सूचीबद्ध है।

पीठ ने कहा, ‘‘इस तथ्य के मद्देनजर कि हम इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं, मजिस्ट्रेट के लिये उचित होगा कि वह इसे फरवरी, 2021 के अंत तक के लिये स्थगित कर दें।’’

इससे पहले, पंजाब सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रह्मण्यम ने पीठ से कहा कि इस मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है और सैनी को 22 जनवरी को पेश होने के लिये सम्मन जारी किये जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि चूंकि इस मामले में लंबी सुनवाई की आवश्यकता है, इसलिए सैनी को अदालत में पेश होकर आरोप पत्र ले लेना चाहिए।

सैनी की ओर से वरिष्ठ अधिक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि जब शीर्ष अदालत में प्राथमिकी की वैधता पर निर्णय लिया जाना है तो ऐसी स्थिति में आरोप पत्र दाखिल नहीं किया जा सकता।

उन्होंने निचली अदालत में आरोप पत्र पर कार्यवाही पर रोक लगाने और पंजाब सरकार को आरोप पत्र शीर्ष अदालत में पेश करने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

रोहतगी ने कहा कि सैनी को निचली अदालत में पेश होने के लिये नहीं कहा जा सकता है। इसलिए उन्हें अपने वकील के माध्यम से 22 जनवरी को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अनुमति दी जाये।

रोहतगी ने कहा कि इस मामले को विस्तृत सुनवाई के लिये फरवरी में सूचीबद्ध किया जा सकता है।

शीर्ष अदालत ने पिछले साल तीन दिसंबर को सुमेध सिंह सैनी को इस मामले में अग्रिम जमानत प्रदान करते हुये 29 साल पुराने इस मामले में पूर्व पुलिस महानिदेशक को गिरफ्तारी से पहले जमानत देने से इंकार करने संबंधी पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का आदेश निरस्त कर दिया था।

शीर्ष अदालत ने पंजाब पुलिस को निर्देश दिया था कि एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही धनराशि के दो जमानती बॉन्ड भरने पर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाये।

न्यायालय ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में 30 साल के विलंब पर पंजाब सरकार से सवाल किये थे और कहा कि निश्चित ही यह अग्रिम जमानत का वैध मामला है।

न्यायालय ने इस तथ्य का भी जिक्र किया था कि 1991 में बलवंत सिंह मुल्तानी के गायब होने के मामले में जालंधर में रहने वाले उसके रिश्तेदार पलविन्दर सिंह मुल्तानी की शिकायत पर सैनी और छह अन्य के खिलाफ छह मई, 2020 को यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल