लाइव न्यूज़ :

पंजाब के किसान समूह ने स्थानीय झुग्गियों के बच्चों के लिए ‘अनौपचारिक स्कूल’ की शुरूआत की

By भाषा | Updated: December 16, 2020 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसम्बर पंजाब के आनंदपुर साहिब के किसानों के एक समूह ने सिंघू सीमा पर स्थानीय झुग्गियों के बच्चों के लिए एक अस्थायी टेंट में ‘अनौपचारिक स्कूल’ शुरू किया है।

विरोध स्थल पर की जाने वाली कई ‘सेवा’ के रूप में

लेखक बीर सिंह और अधिवक्ता दिनेश चड्ढा की ओर से सोमवार को यह अस्थायी स्कूल शुरू किया गया है।

सिंघू बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से किसान केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक स्वयंसेवी सतनाम सिंह ने कहा, ‘‘यहां सब कुछ ‘सेवा’ है। हमने पड़ोसी झुग्गी-झोपड़ियों के कई बच्चों को भोजन के लिए घूमते देखा और सोचा कि क्यों न उन्हें भी रचनात्मक तरीके से काम करने में मदद की जाए।’’

उनके अनुसार, किसानों के बीच शिक्षित व्यक्ति, जिनके पास स्नातक या पीएचडी की डिग्री है, वे बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लगभग 60-70 बच्चे रोज़ पढ़ने, लिखने, और कहानियों को सुनने के लिए उनके पास आ रहे हैं।

सतनाम सिंह ने कहा, ‘‘पहले दिन हमने उन्हें फलों के रस और स्नैक्स देकर यहां आने और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया था लेकिन पिछले दो दिनों से वे खुद ही आ रहे हैं और अपने दोस्तों को भी लेकर आए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षक उनसे पूछते हैं कि वे किस कक्षा में पढ़ रहे हैं और अपेक्षित पाठ्यक्रम के अनुसार उन्हें पढ़ाते हैं।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने टिकरी बॉर्डर पर भी इसी तरह की व्यवस्था की है।

उन्होंने कहा कि जैसा कि स्थानीय बच्चे हिंदी बोलते हैं, कहानी की किताबें उन्हें इसी भाषा में उपलब्ध कराई गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल