Punjab Exit Poll 2022: आप के आगे पंजाब में सभी दल साफ, 37% लोग बोले- भगवंत मान होंगे अगले सीएम, देखें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 7, 2022 07:17 PM2022-03-07T19:17:00+5:302022-03-07T19:18:19+5:30

Punjab Exit Poll 2022: कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया था।

Punjab Exit Poll 2022 Landslide win AAP Punjab 37% prefer Bhagwant Mann as next CM | Punjab Exit Poll 2022: आप के आगे पंजाब में सभी दल साफ, 37% लोग बोले- भगवंत मान होंगे अगले सीएम, देखें आंकड़े

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी 117 सीटों वाली विधानसभा में 41 फीसदी वोट या 76-90 सीटें जीतेगी।

Highlights 27 फीसदी ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बने रहना पसंद करते हैं। 19 फीसदी ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल राज्य का नेतृत्व करने के लिए उनकी पसंदीदा पसंद हैं।एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत तय है।

Punjab Exit Poll 2022: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आप की शानदार जीत हो रही है! एग्जिट पोल में यह भी पाया गया कि पंजाब के 37 फीसदी मतदाताओं ने आप के भगवंत मान को अपना अगला मुख्यमंत्री चुना।

वहीं, 27 फीसदी ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बने रहना पसंद करते हैं। 19 फीसदी ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल राज्य का नेतृत्व करने के लिए उनकी पसंदीदा पसंद हैं। अगर एग्जिट पोल मतगणना के दिन के नतीजों से मेल खाता है, तो इसका मतलब यह होगा कि कॉमेडियन से नेता बने भगवंत मान राज्य के अगले सीएम होंगे। 

पंजाब में 117 विधानसभा सीट हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत तय है। पोल ने भविष्यवाणी की कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी 117 सीटों वाली विधानसभा में 41 फीसदी वोट या 76-90 सीटें जीतेगी। सत्तारूढ़ कांग्रेस को 28 फीसदी के साथ 19-31 सीटों के बीच आ सकती हैं। वहीं अकाली दल को 7-11 और बीजेपी को 1-4 सीटें मिल सकती हैं।

Web Title: Punjab Exit Poll 2022 Landslide win AAP Punjab 37% prefer Bhagwant Mann as next CM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे