Punjab Election 2022: कांग्रेस, आप, अकाली दल-बसपा, भाजपा-पीएलसी और किसानों मोर्चा में टक्कर, 117 सीट पर पंजाब में पंच कोणीय मुकाबला

By भाषा | Published: January 8, 2022 08:19 PM2022-01-08T20:19:16+5:302022-01-08T20:48:17+5:30

Punjab Election 2022: केंद्र सरकार ने हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पंजाब के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Punjab Election 2022 Congress, AAP, Akali Dal-BSP, BJP-PLC and Kisan Morcha 117 seats five-cornered contest | Punjab Election 2022: कांग्रेस, आप, अकाली दल-बसपा, भाजपा-पीएलसी और किसानों मोर्चा में टक्कर, 117 सीट पर पंजाब में पंच कोणीय मुकाबला

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में भाग लेने वाले उन्नीस किसान निकायों ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है। (file photo)

Highlightsवीरेश कुमार भावरा को पंजाब पुलिस का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।फिरोजपुर के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस समेत सात अधिकारियों के तबादले किए।प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में कथित चूक के दौरान हंस ही फिरोजपुर के एसएसपपी थे।

Punjab Election 2022: निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। पंजाब में परंपरागत कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बजाय इस बार मुकाबला पंच कोणीय होने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों में होंगे, मतगणना 10 मार्च को होगी। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। इस बार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), शिअद-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन, भाजपा-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) राज्य में सरकार बनाने के लिए जी जान से चुनाव लड़ने वाली हैं वहीं संभवतया संयुक्त समाज मोर्चा की शक्ल में किसानों का मोर्चा भी चुनाव में उतर सकता है। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में भाग लेने वाले उन्नीस किसान निकायों ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या मोर्चा सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगा अथवा नहीं। पंजाब में राजनीतिक परिदृश्य में पिछले एक वर्ष से अधिक समय में कभी बड़े बदलाव हुए हैं। शिअद ने कृषि कानूनों के मुद्दों पर भाजपा से किनारा कर लिया और बसपा के साथ नया गठबंधन बनाया है। जून 2021 में बने इस गठबंधन में सहमति बनी कि शिअद 97 सीटों पर और बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अकाली दल के अलग होने के बाद, भाजपा जो 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी, ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाली शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया। पंजाब में मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

शिअद और आप ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। शिअद ने 90 से अधिक विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है जबकि आप ने 104 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने अभी तक किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। सभी दल मतदाताओं को लुभाने के लिए अलग-अलग घोषणाएं कर रहे हैं। 

Web Title: Punjab Election 2022 Congress, AAP, Akali Dal-BSP, BJP-PLC and Kisan Morcha 117 seats five-cornered contest

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे