पंजाब में दिन दहाड़े डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की गोली मारकर हत्या, बोले भगवंत मान- किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं

By अनिल शर्मा | Published: November 10, 2022 10:21 AM2022-11-10T10:21:11+5:302022-11-10T10:32:17+5:30

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शांति की अपील की और कहा कि किसी को भी राज्य की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

punjab Dera Sacha Sauda follower killed Bhagwant Mann tweet No one allowed to disturb peace | पंजाब में दिन दहाड़े डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की गोली मारकर हत्या, बोले भगवंत मान- किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं

पंजाब में दिन दहाड़े डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की गोली मारकर हत्या, बोले भगवंत मान- किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं

Highlights प्रदीप सिंह को दोधी के नाम से भी जाना जाता है।प्रदीप पर बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांव से गुरु ग्रंथ साहिब की चोरी का आरोप लगाया गया था। उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसके बाद उसे सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

पंजाब के कोटकपुरा में गुरुवार तड़के डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी प्रदीप सिंह की हत्या कर दी गई। प्रदीप सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब प्रदीप अपनी दुकान खोलने जा रहा था। बताया जा रहा है कि पांच अज्ञात लोगों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गौरतलब बात है कि प्रदीप को दोधी के नाम से भी जाना जाता है। उस पर बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांव से गुरु ग्रंथ साहिब की चोरी का आरोप लगाया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शांति की अपील की और कहा कि किसी को भी राज्य की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा-  “पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है जहाँ लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है.. किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य में शांति बनाए रखने के लिए नागरिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश।''

हत्या इलाके के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदीप के पास एक बंदूकधारी था जिसने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की और गोलीबारी में घायल हो गया। एक अन्य दुकानदार को भी गोली लगी है। 

फरीदकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजपाल सिंह ने कहा “अब तक ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या में पांच अज्ञात लोग शामिल थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। राजपाल ने कहा कि हमें कुछ सुराग मिले हैं और हम उस पर काम कर रहे हैं। धमकी के आकलन के बाद, तीन बंदूकधारियों को प्रदीप को मुहैया कराया गया था। उन्होंने कहा कि एक सुरक्षाकर्मी उसके साथ था जबकि बाकी के उसके घर पर थे।

Web Title: punjab Dera Sacha Sauda follower killed Bhagwant Mann tweet No one allowed to disturb peace

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे