लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस में टकराव जारी, नौकरशाही में बदलाव, विनी महाजन को हटाया, अनिरुद्ध तिवारी बने नए मुख्‍य सचिव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 23, 2021 14:42 IST

पंजाब सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली पीआरटीसी को बसों से पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की तस्वीरों वाले पोस्टर हटाने के निर्देश जारी किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनिरुद्ध तिवारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1990 बैच के अधिकारी हैं।विनी महाजन को अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है।पिछले हफ्ते कांग्रेस में सत्ता संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

चंडीगढ़ः  चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को विनी महाजन को हटाकर उनकी जगह अनिरुद्ध तिवारी को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

तिवारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1990 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास, अतिरिक्त मुख्य खाद्य प्रसंस्करण, अतिरिक्त मुख्य सचिव बागवानी और अतिरिक्त मुख्य सचिव शासन सुधार एवं लोक शिकायत का पदभार संभाल रहे हैं। 1987 बैच की अधिकारी महाजन को पिछले साल अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था और वह राज्य में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी थीं।

महाजन को अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है, जिन्होंने पिछले हफ्ते कांग्रेस में सत्ता संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आदेश के अनुसार महाजन का पदस्थापन आदेश बाद में जारी किया जाएगा। आदेश के अनुसार, रवनीत कौर (1988 बैच-आईएएस अधिकारी), संजय कुमार (1988-बैच), वी के जंजुआ (1989-बैच) और कृपा शंकर सरोज (1989-बैच) को तत्काल प्रभाव से विशेष मुख्य सचिव के रूप में नामित किया गया है।

सरकार बदलने के बाद नौकरशाहों का तबादला तय माना जा रहा था। पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता के तबादले की अटकलें भी तेज हैं। गुप्ता महाजन के पति हैं। चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार ने मंगलवार को नौ आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था।

इससे पहले, इसने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और विशेष प्रमुख सचिव का तबादला किया था। कांग्रेस ने रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य के कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना था। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

पंजाब सरकार ने बसों से पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की तस्वीरें हटाने का निर्देश जारी किया

पंजाब सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली पीआरटीसी को बसों से पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की तस्वीरों वाले पोस्टर हटाने के निर्देश जारी किए हैं। चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को सिंह की जगह राज्य के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। सरकारी बसों पर मुख्यमंत्री की तस्वीरों वाले पोस्टर चिपकाए जाते हैं।

ये पोस्टर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का बखान करते हैं। जनसंपर्क विभाग के निदेशक द्वारा सोमवार को पटियाला में पेप्सू सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) को पूर्व मुख्यमंत्री के पोस्टर हटाने का पत्र जारी किया गया।

टॅग्स :पंजाबपंजाब कांग्रेसCharanjit Singh Channiअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां