शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, पेशे से इंजीनियर है आरोपी

By मनाली रस्तोगी | Published: June 12, 2023 11:49 AM2023-06-12T11:49:26+5:302023-06-12T11:53:35+5:30

मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Pune Techie Arrested For Alleged Death Threat To Sharad Pawar On Social Media | शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, पेशे से इंजीनियर है आरोपी

(फाइल फोटो)

Highlightsमुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी सागर बर्वे एक निजी फर्म के डेटा फीडिंग और एनालिटिक्स सेक्शन में काम करता है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने धमकी देने के लिए दो फर्जी अकाउंट बनाए थे।

मुंबई: मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी सागर बर्वे एक निजी फर्म के डेटा फीडिंग और एनालिटिक्स सेक्शन में काम करता है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने कहा, "मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच बर्वे को मुंबई ले आई। उसे अदालत में पेश कर मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।" बर्वे ने कथित तौर पर फेसबुक पर शरद पवार के खिलाफ जान से मारने की धमकी पोस्ट की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने धमकी देने के लिए दो फर्जी अकाउंट बनाए थे।

कथित धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस को पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी कहा था कि हालांकि एनसीपी के साथ वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन एक प्रमुख विपक्षी नेता को धमकियां देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राकांपा ने नौ जून को दावा किया था कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार को सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें लिखा था "जल्द ही उनका (नरेन्द्र) दाभोलकर जैसा हश्र होगा।" अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले नरेन्द्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Web Title: Pune Techie Arrested For Alleged Death Threat To Sharad Pawar On Social Media

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे