Pune PMC Election Results 2026: पुणे में 90 और पिंपरी चिंचवड़ में 86 सीट पर आगे?, देवा भाऊ ने चाचा शरद-भतीजा अजित पवार को पीछे छोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2026 15:32 IST2026-01-16T15:30:54+5:302026-01-16T15:32:52+5:30

Pune PMC Election Results 2026: पुणे और पिंपरी चिंचवड में भाजपा का प्रदर्शन संकेत देता है कि ‘एकजुट’ राकांपा गुटों की चुनौती को उसने प्रभावी रूप से कमजोर कर दिया है।

Pune PMC Election Results 2026 live nagar nikay Leading in 90 seats in Pune and 86 in Pimpri Chinchwad Deva Bhau leaves behind uncle Sharad and nephew Ajit Pawar | Pune PMC Election Results 2026: पुणे में 90 और पिंपरी चिंचवड़ में 86 सीट पर आगे?, देवा भाऊ ने चाचा शरद-भतीजा अजित पवार को पीछे छोड़ा

Pune PMC Election Results 2026

HighlightsPune PMC Election Results 2026:Pune PMC Election Results 2026:Pune PMC Election Results 2026:

Pune: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों के लिए शुक्रवार सुबह शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगमों में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उनके चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) के गठबंधन से आगे निकल गई है। पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र में भाजपा कोल्हापुर, सातारा, सोलापुर और सांगली नगर निकायों में भी बढ़त बनाए हुए है। पुणे और पिंपरी चिंचवड में भाजपा का प्रदर्शन संकेत देता है कि ‘एकजुट’ राकांपा गुटों की चुनौती को उसने प्रभावी रूप से कमजोर कर दिया है।

भाजपा ने 2017 से 2022 तक पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निकायों में अकेले सत्ता संभाली थी। बाद में, आरक्षण मुद्दे को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा नगर निकाय चुनावों पर रोक लगाए के बाद हुई देरी के कारण इन निकायों का नियंत्रण प्रशासक के पास रहा। पुणे और पिंपरी चिंचवड में भाजपा अपने महायुति सहयोगियों-राकांपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना- से अलग स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस भी मैदान में हैं।

ताजा रुझानों के अनुसार, पुणे में 165 में से 90 निकाय वार्ड में भाजपा आगे है। इसके बाद कांग्रेस सात सीट, राकांपा 0 पर और राकांपा (शप) 1 पर आगे है। भाजपा 128 सदस्यीय पिंपरी चिंचवड नगर निकाय में 76 सीट पर आगे है और राकांपा 33 वार्ड में आगे हैं। पुणे और पिंपरी चिंचवड में चुनाव प्रचार के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई।

अजित पवार ने दोनों नगर निकायों के कामकाज में कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय भाजपा नेतृत्व को निशाना बनाया था। भाजपा 102 सदस्यीय सोलापुर नगर निगम में 60 वार्ड में आगे है। 81 सदस्यीय कोल्हापुर नगर निकाय में महायुति के सहयोगी दल- भाजपा, शिवसेना और राकांपा- 25 सीट पर आगे हैं,

जबकि विपक्षी महा विकास आघाडी 21 वार्ड में आगे है। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव कई वर्षों के अंतराल के बाद कराए गए जबकि इनमें से अधिकतर के कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो गए थे।

Web Title: Pune PMC Election Results 2026 live nagar nikay Leading in 90 seats in Pune and 86 in Pimpri Chinchwad Deva Bhau leaves behind uncle Sharad and nephew Ajit Pawar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे