लाइव न्यूज़ :

पुणे नगर निगम चुनावः शिवसेना नेता संजय राउत बोले-हम अकेले लड़ लेंगे, खेड़ पंचायत समिति में नाइंसाफी हुआ, एनसीपी और कांग्रेस को देखना है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2021 21:10 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की लोकप्रियता से पार्टी को चुनाव जीतने में मदद मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देएमवीए गठबंधन में राकांपा और कांग्रेस भागीदार है। नगर निगम का चुनाव लड़ने के लिए दोनों विकल्पों को खंगाल रही है। नाना पटोले ने बयान दिया था कि कांग्रेस मुंबई चुनाव में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है।

पुणेः शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी पुणे में अगले साल नगर निगम का चुनाव अपने बलबूते या महाराष्ट्र विकास आघाड़ी गठबंधन (एमवीए) के तहत लड़ेगी।

राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की लोकप्रियता से पार्टी को चुनाव जीतने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना अकेले या एमवीए गठबंधन के तहत नगर निगम का चुनाव लड़ने के लिए दोनों विकल्पों को खंगाल रही है। एमवीए गठबंधन में राकांपा और कांग्रेस भागीदार है।

राउत ने कहा, ‘‘हम दोनों संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं...पार्टी दोनों विकल्पों के लिए पूरी तरह तैयार है।’’ उन्होंने कहा कि गठबंधन में चुनाव लड़ने पर भी शिवसेना (162 सीटों में) कम से कम 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुंबई निगम चुनाव के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि शिवसेना को उम्मीद है कि महाराष्ट्र में सभी स्थानीय चुनावों में एमवीए गठबंधन जारी रहने की संभावना है।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बयान दिया था कि उनकी पार्टी मुंबई चुनाव में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है। इस बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि वह उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने (कांग्रेस) पश्चिम बंगाल में ऐसा किया। अगर कांग्रेस अपने बलबूते केंद्र में सत्ता में आती है तो इससे ज्यादा ऐतिहासिक कुछ नहीं होगा।’’

शिवसेना नेता ने कहा कि अगर कांग्रेस अपने दम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी को हराने की क्षमता रखती है, तो शिवसेना उसके साथ खड़ी होगी। पूर्व में पुणे नगर निगम चुनाव में शिवसेना के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि पार्टी अपना जनाधार मजबूत करने और लोगों तक पहुंचने के लिए काम कर रही है।

खेड़ में पंचायत समिति के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गतिरोध को लेकर पूछे जाने पर राउत ने कहा कि शिवेसना के सदस्यों को तोड़ने और शिवसेना के अध्यक्ष भगवान पोखरकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना पार्टी के साथ नाइंसाफी है।

उन्होंने कहा कि जब राज्य स्तर पर तीनों दल साथ मिलकर काम कर रहे हैं तो ऐसी घटनाओं से कटुता बढ़ती है। राउत ने आरोप लगाया कि इस मामले में खेड के राकांपा विधायक दिलीप मोहिते पाटिल का हाथ है। उन्होंने राकांपा के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल से मामले पर गौर करने का अनुरोध किया। 

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेसंजय राउतउद्धव ठाकरे सरकारकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत