पुणे में भीषण हादसा, इमारत की दीवार गिरने से 15 की मौत, 2 लोग जख्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 29, 2019 06:58 AM2019-06-29T06:58:51+5:302019-06-29T07:30:18+5:30

Pune wall collapse incident update: कई दिनों की देरी के बाद मानसून के पहुंचने पर मुम्बई में शुक्रवार को पहली भारी मानसूनी बारिश हुई लेकिन वर्षाजनित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

Pune: Death toll rises to 14 in Kondhwa wall collapse incident. Rescue operations are underway. | पुणे में भीषण हादसा, इमारत की दीवार गिरने से 15 की मौत, 2 लोग जख्मी

Pune: 15 have died and 2 are injured after a wall collapsed in Kondhwa.

Highlightsराहत बचाव का काम जारी है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। हादसा पुणे के कोंधवा में हुआ है।

महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। कोंधवा में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। राहत बचाव का काम जारी है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। हालांकि प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मुंबई में हुई भारी बारिश, तीन की मौत, पांच घायल

कई दिनों की देरी के बाद मानसून के पहुंचने पर मुम्बई में शुक्रवार को पहली भारी मानसूनी बारिश हुई लेकिन वर्षाजनित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। शहर में पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक देरी से इस बार मानसून पहुंचा है। मुंबईवासी जब सुबह जगे तब भारी बारिश उन्हें नजर आयी। लेकिन कुछ घंटों की बारिश से उन्हें जलभराव, ट्रेनों की देरी, यातायात जाम जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।



 

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिमी उपनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। निगम अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अंधेरी (पूर्व) के निवासी काशिमा युदियार (60), गोरेगांव (पूर्व) से राजेंद्र यादव (60) और संजय यादव (24) के रूप में की गई। गोरेगांव से भी दो अन्य के वर्षाजनित घटनाओं में घायल होने की खबर है।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दादर, वडाला, वर्ली, कुर्ला, चेंबूर, बांद्रा, अंधेरी, कांदिवली, विक्रोली, कंजुरमार्ग और भांडुप जैसे इलाकों से जलभराव की सूचना मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में वित्तीय राजधानी में भारी वर्षा के कुछ दौर के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 

Web Title: Pune: Death toll rises to 14 in Kondhwa wall collapse incident. Rescue operations are underway.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे