लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले के बाद भी पाकिस्तान पर सिद्धू 'सॉफ्ट', पूछा- क्या कुछ लोगों की वजह से पूरे देश को ठहराया जा सकता है जिम्मेदार?

By भाषा | Updated: February 15, 2019 14:33 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद पर इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने कहा, ‘‘कुछ लोगों के लिए क्या आप पूरे देश को जिम्मेदार ठहरा सकते है और क्या आप किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहरा सकते हो?’’

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन के ‘‘कायरतापूर्ण’’ हमले की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पूछा कि क्या कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

जम्मू कश्मीर में सबसे घातक आतंकवादी हमलों में से एक में बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 350 किलोग्राम विस्फोटक से लदे एक वाहन से पुलवामा जिले में सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद पर इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने कहा, ‘‘कुछ लोगों के लिए क्या आप पूरे देश को जिम्मेदार ठहरा सकते है और क्या आप किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहरा सकते हो?’’

आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ जवानों की मौत के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पंजाब विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सिद्धू ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘यह कायरतापूर्ण कार्रवाई है और मैं सख्ती से इसकी निंदा करता हूं। हिंसा हमेशा निंदनीय है और जिन लोगों ने यह किया उन्हें सजा मिलनी चाहिए।’’

राहुल बोले- पूरा विपक्ष इस वक्त देश और सरकार के साथ: राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवाद देश को बांटने और तोड़ने की कोशिश करता है। कोई भी शक्ति इस देश को तोड़ नहीं सकती, बांट नहीं सकती। पूरा का पूरा विपक्ष, देश और सरकार के साथ खड़ा है। हमारे दिल में चोट पहुंची है। मैं सुरक्षा बलों के परिवारों से कहना चाहता हूं कि हम उनके साथ खड़े हैं और हमारी पूरी शक्ति उनके साथ है। यह बहुत भयावह त्रासदी है. आतंकवाद का एक ही मकसद होता है कि देश को बांटा जाए। हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ इस प्रकार की हिंसा बेहद घृणित है. यह हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला. हम सेना के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलानवजोत सिंह सिद्धूभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसपंजाबराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों