लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की अंतर्कलह से जनता को नुकसान: पूनियां

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:08 IST

Open in App

जयपुर, 29 सितंबर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) में अनियमितताओं के लिये कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बेरोजगारों के हितों पर किसी ने लात मारी तो उसके लिए सीधे तौर कांग्रेस की सरकार दोषी है। इसके साथ ही पूनियां ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की अंतर्कलह से भाजपा को लाभ हो या ना हो लेकिन राज्य की जनता को नुकसान हुआ है।

पूनियां ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ‘‘ रीट परीक्षा में किस तरीका का दृश्य हुआ कि.. राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ने एक तरीके से स्वीकार कर लिया कि वहां अनियमितता हुई है और बेरोजगारों के हितों पर किसी ने लात मारी तो उसके लिए सीधे-सीधे कांग्रेस की सरकार दोषी है।’’

उन्होंने कहा कि किस तरीके से संगठित रूप से एक नकल का गिरोह पनपा और उसको यह सरकार और सरकार की इंटेलिजेंस रोकने में नाकामयाब हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार की पंचायती राज की रेल निर्धारित समय से दो साल से देरी से चल रही है। उसका नुकसान राज्य के पंचायती राज के पूरे तंत्र को हुआ और गांव के विकास कार्य ठप हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंतर्कलह से भाजपा को लाभ हो या ना हो लेकिन राज्य की जनता को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में किसानों के मुद्दे, बिजली, विकास तमाम मुद्दे प्रमुखता से उठाये जायेंगे।

राजस्थान में विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवारों के चयन पर उन्होंने कहा कि उपचुनाव में योग्य नामों में से जो जीतने में सक्षम होगा उसको उम्मीदवार के तौर पर चयन करने की हमारी कोशिश होगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य के अलवर और धौलपुर जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव तीन चरणों में 20 अक्टूबर, 23 अक्टूबर, 26 अक्टूबर को होंगे। वहीं धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्तूबर को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत