लाइव न्यूज़ :

PSEB Punjab 10th Board Results 2018: छात्र हो जाएं अलर्ट! कुछ ही देर बाद आ सकते हैं पंजाब बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट, यहां करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 1, 2018 12:30 IST

PSEB Punjab 10th Board Results 2018 पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं/मैट्रिक के रिजल्ट कुछ ही देर में आ सकते हैं। ऐसे में छात्रों को अलर्ट होने की जरुरत है। बता दें कि यह रिजल्ट 12:30 बजे के बाद जारी किए जा सकते हैं।  छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट  pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

Open in App

मोहाली, 1 मई: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं/मैट्रिक के रिजल्ट कुछ ही देर में आ सकते हैं। ऐसे में छात्रों को अलर्ट होने की जरुरत है। बता दें कि यह रिजल्ट 12:30 बजे के बाद जारी किए जा सकते हैं। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट  pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं/मैट्रिक की परीक्षा 12 मार्च से शुरु हुई थी जो 31 मार्च,2018 तक चला था। 

साल 2017 में पंजाब बोर्ड ने कक्षा 10वीं/मैट्रिक का रिजल्ट 23 मई 2017 को घोषित किया था और 12 वीं इंटर का रिजल्ट 24 मई को दिया था। अगर पिछले साल यानी 2017 के रिजल्ट पर नजर डालें तो  पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) 10वीं/ मैट्रिक परीक्षा में 57.50 फीसदी छात्र पास हुए थे और साल 2016 में लगभग 92% छात्र पास हुए थे।

भारत बंद के कारण टाल गईं थी पंजाब में कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षाएं

बता दें कि हाल ही में दो अप्रैल को भारत बंद के कारण पंजाब में कक्षा 10 वीं और 12 वीं की स्थगित की गई थी। उसके बाद सीबीएसई ने कहा कि परीक्षाएं अब 27 अप्रैल को होंगी।  एससी / एसटी ( अत्याचार निवारण ) अधिनियम के मुद्दे को लेकर कई दलित संगठनों द्वारा आहूत बंद के मद्देनजर राज्य सरकार की गुजारिश पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) ने दो अप्रैल को होने वाले इम्तिहानों को टाल दिया था। 

Board Exam Results 2018 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां करें क्लिक  

छात्र ऐसे करें रिजल्ट चेक 

1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लि आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर लॉग इन करें।2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सपीएसईबी.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया