लाइव न्यूज़ :

PSEB Punjab Board Results 2018: मई के पहले सप्ताह में आ सकते हैं पंजाब बोर्ड 10वीं (Matriculation )/12वीं के रिजल्ट 

By धीरज पाल | Updated: April 14, 2018 13:08 IST

PSEB Punjab Board Results 2018: पंजाब बोर्ड के सूत्रों की मानें तो  कक्षा 10वीं (मैट्रिक)/ 12वीं (इंटर) का रिजल्ट मई, 2018  के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट  pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। 

Open in App

पंजाब, 14 अप्रैल: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं/मैट्रिक और 12वीं ( HSC) के छात्र अपने रिजल्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा खबरों के मुताबिक पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं/मैट्रिक और 12वीं ( HSC)की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अभी जारी है। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक कॉपियों के मूल्यांकन के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं ताकि जल्द ही रिजल्ट की घोषणा किया जा सके। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं किया गया है। लेकिन पंजाब बोर्ड के सूत्रों की मानें तो  कक्षा 10वीं (मैट्रिक)/ 12वीं (इंटर) का रिजल्ट मई, 2018  के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट  pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। 

बता दें कि इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं/मैट्रिक की परीक्षा 12 मार्च से शुरु हुई थी जो 31 मार्च,2018 तक चला था। वहीं पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं (Senior Secondary Exam) का एग्जाम 28 फरवरी से शुरू हुआ जो 24 मार्च तक चला। साल 2017 में पंजाब बोर्ड ने कक्षा 10वीं/मैट्रिक का रिजल्ट 23 मई 2017 को घोषित किया था और 12 वीं इंटर का रिजल्ट 24 मई को दिया था। अगर पिछले साल यानी 2017 के रिजल्ट पर नजर डालें तो  पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) 10वीं/ मैट्रिक परीक्षा में 57.50 फीसदी छात्र पास हुए थे और 12वीं में 62.36 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

यह भी पढ़ें - HPBOSE Result 2018: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं/12वीं के मई में आएंगे रिजल्ट, hpbose.org पर करें चेक

साल 2016 में पंजाब बोर्ड के 10वीं/मैट्रिक में 92% छात्र हुए थे पास

पंजाब बोर्ड के 10वीं यानी मैट्रिक में साल 2016 में लगभग 92% छात्र पास हुए थे। लेकिन साल 2017 में यह आंकड़ा नीचे गिरा और इस साल 2017 में लगभग 57 % छात्र पास हुए थे। 

यह भी पढ़ें- पंजाब में कक्षा 10वीं और 12वीं की टाली गई परीक्षाएं 27 अप्रैल को होंगी

पंजाब बोर्ड के बारे में 

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) एक स्कूल बोर्ड है जो चंडीगढ़, भारत में स्थित है।इस बोर्ड की स्थापना 1969 में किया गया था। इस बोर्ड के स्थापना पंजाब सरकार के पब्लिक स्कूलों में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम को संचालित के लिए किया गया था।  साथ ही यह स्कूलों को छात्रवृत्ति अलावा और पाठ्यपुस्तकों का वितरण व बोर्ड की परिक्षाओं को आयोजित करता है। बोर्ड का मुख्यालय चंडीगढ़ के निकट एसएएस नगर (मोहाली) में स्थित है।

भारत बंद के कारण टाल गईं थी पंजाब में कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षाएं

बता दें कि हाल ही में दो अप्रैल को भारत बंद के कारण पंजाब में कक्षा 10 वीं और 12 वीं की स्थगित की गई थी। उसके बाद सीबीएसई ने कहा कि परीक्षाएं अब 27 अप्रैल को होंगी।  एससी / एसटी ( अत्याचार निवारण ) अधिनियम के मुद्दे को लेकर कई दलित संगठनों द्वारा आहूत बंद के मद्देनजर राज्य सरकार की गुजारिश पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) ने दो अप्रैल को होने वाले इम्तिहानों को टाल दिया था।  

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सपीएसईबी.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह