लाइव न्यूज़ :

CAA के खिलाफ गोवा में सड़कों पर उमड़ी प्रदर्शनकारियों की भीड़, बीजेपी ने इसे ‘कांग्रेस की हताशा’ करार दिया

By भाषा | Updated: January 19, 2020 14:51 IST

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद भाटीकर ने रैली को संबोधित किया और दावा किया कि नया नागरिकता कानून ‘‘भारत को बर्बाद’’ कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस मौके पर साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता एवं कोंकणी लेखक एन. शिवदास ने कहा कि संविधान एक ‘‘पवित्र किताब’’ की तरह है जो सभी धर्मों के लोगों को जोड़ता है।कांग्रेस विधायक रवि नाईक ने आरोप लगाया कि सीएए ‘‘ ना केवल मुस्लिम समुदाय, बल्कि अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के खिलाफ भी है।’

गोवा में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसे सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस और समान विचारधारा के लोगों की हताशा करार दिया है। ‘गोवा एकता मंच’ के बैनर तले लोग दक्षिण गोवा जिले के पोंडा में शनिवार को एकत्र हुए और उन्होंने प्रदर्शन रैली की।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद भाटीकर ने रैली को संबोधित किया और दावा किया कि नया नागरिकता कानून ‘‘भारत को बर्बाद’’ कर देगा। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ भारत के संविधान को बरकरार रखने की आवश्यकता है। संशोधित नागरिकता कानून भेदभावपूर्ण और संविधान के खिलाफ है।’’

इस मौके पर साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता एवं कोंकणी लेखक एन. शिवदास ने कहा कि संविधान एक ‘‘पवित्र किताब’’ की तरह है जो सभी धर्मों के लोगों को जोड़ता है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम सभी को इस पवित्र किताब को बचाने और उसकी रक्षा करने की जरूरत है।’’

कांग्रेस विधायक रवि नाईक ने आरोप लगाया कि सीएए ‘‘ ना केवल मुस्लिम समुदाय, बल्कि अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के खिलाफ भी है।’’ इस बीच, गोवा भाजपा के नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन की निंदा की। भाजपा के गोवा महासचिव एवं पूर्व सांसद नरेंद्र सवाईकर ने ट्वीट किया, ‘‘ पोंडा रैली में आाजादी के नारे क्यों? सीएए एक कानून है। उसके बारे में एक शब्द नहीं। केवल भावात्मक, भ्रामक भाषण। स्पष्ट रूप से कांग्रेस और समान विचारधाराओं की स्पष्ट हताशा।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में एक प्रदर्शनकारी की तस्वीर साझा की जिस पर लिखा था, ‘‘ हम जेएनयू के साथ हैं।’’ साथ ही सवाईकर ने लिखा, ‘‘ अधिकारियों को पोंडा रैली में ऐसे पोस्टरों की जांच करनी चाहिए।’’ भाजपा के दक्षिण गोवा जिले के महासचिव नवीन पै रायकर ने भी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘ ये शरणार्थी हैं जो सरकार की मदद से गोवा में रह रहे हैं। ये जहां के रहने वाले हैं उन्हें वहीं भेजकर आजादी दी जाए।’’

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनगोवाकैब प्रोटेस्टकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह