लाइव न्यूज़ :

पैगंबर विवाद: दिल्ली पुलिस ने जामा मस्जिद पर हुए प्रदर्शन के मामले में दर्ज किया केस, देश भर में तनाव का माहौल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 11, 2022 14:18 IST

पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद दिल्ली के जामा मस्जिद में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने की ओर जारी बयान में कहा गया है कि करीब 300 लोगों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपैगंबर विवाद मामले में दिल्ली पुलिस ने जामा मस्जिद के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कियानिलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद देशभर में बवाल हो रहा हैदिल्ली पुलिस के मुताबिक जामा मस्जिद के बाहर करीब 300 लोगों ने प्रदर्शन किया

दिल्ली: पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद देशभर में हो रहे हिंसक विरोध के क्रम में दिल्ली के जामा मस्जिद के पास भी समुदाय विशेष के लोगों ने कड़ा प्रदर्शन किया।

इस संबंध में अब दिल्ली पुलिस ने जामा मस्जिद के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। देशभर में हो रहा यह बवाल निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण हो रहा है, जिनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के जामा मस्जिद समेत पूरे देश में काफी तीव्र विरोध हुए।

दिल्ली पुलिस की ओर से शनिवार को जारी की गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली के जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ गिरफ्तारी को लेकर हुए प्रदर्शन को लेकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 ((लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) का केस दर्ज किया गया।

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, मामले की जांच चल रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी श्वेता चौहान ने आगे कहा, ''शुक्रवार को जुमे के दिन जामा मस्जिद में करीब 1,500 लोग नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे। शांतिपूर्ण नमाज खत्म करने के बाद कुछ लोग मस्जिद परिसर के बाहर आकर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ तख्तियां लेकर नारेबाजी करने लगे। इस प्रदर्शन और नारेबाजी में करीब 300 लोगों ने भाग लिया है, जिनकी पहचान का काम हो रहा है।"

दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जामा मस्जिद में हर शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण सुरक्षा के व्यापक इंतमाज किये जाने हैं। यही कारण था कि जामा मस्जिद पर शुक्रवार को जुटी भीड़ को 10 से 15 मिनट के भीतर तितर-बितर कर दिया गया और पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।

श्वेता चौहान ने कहा कि हम नारेबाजी की घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमने इस मामले में कुछ संदिग्ध बदमाशों की पहचान की है और हमारी टीमें इस साजिश का पता लगा रही हैं।"

घटना के बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने यह कहते प्रदर्शन से किनारा कर लिया कि वो नहीं जानते कि प्रदर्शनकारी कौन थे। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

मालूम हो कि निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी काफी गुस्सा है। विवादास्पद टिप्पणी के बाद रविवार को सऊदी अरब, कुवैत, कतर और ईरान जैसे देशों में इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन काफी उग्र हो गया है।

इस मामले में भाजपा ने डैमेज कंट्रोल करते हुए नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया और जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया और साथ ही बयान जारी करते हुए पार्टी ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का समान सम्मान करती है और पार्टी ऐसे किसी बयान का समर्थन नहीं करती है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :पैगम्बर मोहम्मददिल्ली पुलिसनूपुर शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां