हिमाचल पहुंची प्रियंका गांधी की केंद्र से अपील- हिमाचल की तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, पीड़ितों से मुलाकात भी की
By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 13, 2023 14:36 IST2023-09-13T14:35:33+5:302023-09-13T14:36:48+5:30
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। बाढ़ एवं भूस्खलन के चलते राज्य में हुई तबाही पर प्रियंका ने केंद्र से अपील की कि हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए ताकि आपदा से प्रभावित भाई-बहनों का समुचित पुनर्वास हो सके।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं
शिमला: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधीहिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। मानसून में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुए पहाड़ी राज्य के लोगों से मिलकर प्रियंका ने उनकी परेशानी जानी और हर संभव मदद का वादा किया। इस दौरान प्रियंका के साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु भी मौजूद रहे।
कांग्रेस महासचिव @priyankagandhi जी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री @SukhuSukhvinder जी ने आज शिमला के कृष्णानगर में आपदा पीड़ितों से मुलाकात की।
— Congress (@INCIndia) September 13, 2023
उन्होंने पीड़ितों की परेशानियां सुनीं और राज्य सरकार की ओर से हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया।
हम साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश की… pic.twitter.com/GGoIgyXvl8
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा ने भयानक तबाही मचाई है। बाढ़ एवं भूस्खलन के चलते राज्य में बड़ी संख्या में जानें गई हैं, लोग बेघर हुए हैं। हिमाचल सरकार अपने स्तर पर राहत एवं पुनर्वास के हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन जितने बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, उस हालात में राज्य को मदद की जरूरत है।उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए ताकि आपदा से प्रभावित भाई-बहनों का समुचित पुनर्वास हो सके।
कांग्रेस महासचिव ने शिमला के शिव बावड़ी स्थित शिवमंदिर पीडितों से मुलाकात की। यहां पर हुए भूस्खलन में 21 लोगों की जान चली गई है। प्रियंका गांधी जी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें हिम्मत दी और साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
प्रियंका ने केंद्र सरकार पर हिमाचल की तबाही को गंभीरता से न लेने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, "हिमाचल प्रदेश में स्थिति बहुत दर्दनाक है। राज्य के लोगों का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। हमने कल भी कहा था कि सबको एकजुट होकर इस आपदा का सामना करना होगा। अगर केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दे तो इससे राज्य को काफी मदद मिलेगी। लेकिन सरकार अपने सेब किसानों की मदद करने के बजाए अमेरिका के किसानों की मदद कर रही है।"
हिमाचल प्रदेश में स्थिति बहुत दर्दनाक है। राज्य के लोगों का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। हमने कल भी कहा था कि सबको एकजुट होकर इस आपदा का सामना करना होगा।
— Congress (@INCIndia) September 13, 2023
अगर केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दे तो इससे राज्य को काफी मदद मिलेगी।
लेकिन सरकार अपने सेब किसानों की मदद करने के… pic.twitter.com/KmwHWQbhfa
बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ एक समझौते में पीएम मोदी ने अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क 70 प्रतिशत से घटाकर 17 प्रतिशत करने का फैसला किया है। कांग्रेस का आरोप है कि इससे हिमाचल और कश्मीर के सेब किसान बर्बाद हो जाएंगे।
कांग्रेस महासचिव हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ शिमला के कृष्णानगर में आपदा पीड़ितों से मुलाकात करने भी पहुंचीं। उन्होंने पीड़ितों की परेशानियां सुनीं और राज्य सरकार की ओर से हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। प्रियंका ने कहा कि हम साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश की खुशियां वापस लेकर आएंगे, ये हमारा वादा है।