लाइव न्यूज़ :

इंदिरा से पीएम मोदी की तुलना का वक्त गया, अब फिर जनता प्रियंका में देखेगी दादी की झलक, ये है वजह

By स्वाति सिंह | Updated: January 23, 2019 14:56 IST

प्रियंका अपनी दादी इंदिरा की तरह ही साड़ी पहनती हैं और बिल्कुल उन्हीं के अंदाज में लोगों से मिलती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाया गया।लोगों को प्रियंका में इंदिरा की छवि नजर आती है।यंका गांधी अपनी मां सोनिया और भाई राहुल के साथ कई बार चुनाव प्रचार कर चुकी हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की राजनीतिक में औपचारिक एंट्री को कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। जहां एक तरफ इसे राहुल गांधी का दांव माना जा रहा है तो वहीं इस फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जोश भर गया है। 

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को लंबे समय से राजनीति में लाने की मांग की जा रही थी। इसी बीच बुधवार को प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाया गया जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही केसी वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी होंगे।   

बता दें कि लोगों को प्रियंका में इंदिरा की छवि नजर आती है। फिर चाहे फिर बात उनके हेयरस्टाइल की हो या उनके बोलने के तरीके की।इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि प्रियंका का स्वभाव भी दादी इंदिरा से बेहद मिलता-जुलता है।प्रियंका अपनी दादी इंदिरा की तरह ही साड़ी पहनती हैं और बिल्कुल उन्हीं के अंदाज में लोगों से मिलती हैं।

प्रियंका गांधी के व्यवहार और व्यक्तित्व में भी लोगों को इंदिरा की झलक दिखती है। हालांकि प्रियंका को राजनीति में ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन फिर भी यह देखना बेहद दिलचस्प होगा की वह दादी की तरह एक सफल राजनेता सिद्ध होंगी या नहीं। 

एक बार एक कांग्रेस नेता नेता एम एल फोतेदार ने अपने साक्षात्कार में बताया था कि इंदिरा गांधी ने अपने निधन से पहले परिवार की राजनीतिक विरासत को उनके बाद प्रियंका गांधी द्वारा आगे बढ़ाए जाने की बात कही थी।लेकिन उस वक्त प्रियंका मात्र 12 साल की थी।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया और भाई राहुल के साथ कई बार चुनाव प्रचार कर चुकी हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रियंका अपने भाषण और आवाज के जरिए जनता के दिल तक पहुंचने का हुनर भी जानती हैं।

टॅग्स :प्रियंका गांधीइंदिरा गाँधीकांग्रेसराहुल गांधीउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है