इंदिरा से पीएम मोदी की तुलना का वक्त गया, अब फिर जनता प्रियंका में देखेगी दादी की झलक, ये है वजह

By स्वाति सिंह | Updated: January 23, 2019 14:56 IST2019-01-23T14:55:29+5:302019-01-23T14:56:38+5:30

प्रियंका अपनी दादी इंदिरा की तरह ही साड़ी पहनती हैं और बिल्कुल उन्हीं के अंदाज में लोगों से मिलती हैं।

Priyanka Gandhi Vadra appointed Congress General Secretary for Uttar Pradesh East, here are similarity between Priyanka Gandhi and indira gandhi | इंदिरा से पीएम मोदी की तुलना का वक्त गया, अब फिर जनता प्रियंका में देखेगी दादी की झलक, ये है वजह

इंदिरा से पीएम मोदी की तुलना का वक्त गया, अब फिर जनता प्रियंका में देखेगी दादी की झलक, ये है वजह

Highlightsप्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाया गया।लोगों को प्रियंका में इंदिरा की छवि नजर आती है।यंका गांधी अपनी मां सोनिया और भाई राहुल के साथ कई बार चुनाव प्रचार कर चुकी हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की राजनीतिक में औपचारिक एंट्री को कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। जहां एक तरफ इसे राहुल गांधी का दांव माना जा रहा है तो वहीं इस फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जोश भर गया है। 

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को लंबे समय से राजनीति में लाने की मांग की जा रही थी। इसी बीच बुधवार को प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाया गया जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही केसी वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी होंगे।   

बता दें कि लोगों को प्रियंका में इंदिरा की छवि नजर आती है। फिर चाहे फिर बात उनके हेयरस्टाइल की हो या उनके बोलने के तरीके की।इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि प्रियंका का स्वभाव भी दादी इंदिरा से बेहद मिलता-जुलता है।

प्रियंका अपनी दादी इंदिरा की तरह ही साड़ी पहनती हैं और बिल्कुल उन्हीं के अंदाज में लोगों से मिलती हैं।

प्रियंका गांधी के व्यवहार और व्यक्तित्व में भी लोगों को इंदिरा की झलक दिखती है। हालांकि प्रियंका को राजनीति में ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन फिर भी यह देखना बेहद दिलचस्प होगा की वह दादी की तरह एक सफल राजनेता सिद्ध होंगी या नहीं। 

एक बार एक कांग्रेस नेता नेता एम एल फोतेदार ने अपने साक्षात्कार में बताया था कि इंदिरा गांधी ने अपने निधन से पहले परिवार की राजनीतिक विरासत को उनके बाद प्रियंका गांधी द्वारा आगे बढ़ाए जाने की बात कही थी।लेकिन उस वक्त प्रियंका मात्र 12 साल की थी।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया और भाई राहुल के साथ कई बार चुनाव प्रचार कर चुकी हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रियंका अपने भाषण और आवाज के जरिए जनता के दिल तक पहुंचने का हुनर भी जानती हैं।

Web Title: Priyanka Gandhi Vadra appointed Congress General Secretary for Uttar Pradesh East, here are similarity between Priyanka Gandhi and indira gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे