यूपी: गन्ना किसानों के बकाये पर प्रियंका गांधी ने कहा- किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है बीजेपी सरकार 

By भाषा | Published: October 26, 2019 12:16 PM2019-10-26T12:16:48+5:302019-10-26T12:16:48+5:30

उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, ''संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को “सुंदर” बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका दिया गया और सरकार का अनुमानित खर्चा 12,450 करोड़ रुपए है।''

Priyanka Gandhi says BJP government is filling the pockets its friends by kicking on the farmers' stomach | यूपी: गन्ना किसानों के बकाये पर प्रियंका गांधी ने कहा- किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है बीजेपी सरकार 

Priyanka Gandhi says BJP government is filling the pockets its friends by kicking on the farmers' stomach

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाये को लेकर शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार ''किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है।''

उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, ''संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को “सुंदर” बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका दिया गया और सरकार का अनुमानित खर्चा 12,450 करोड़ रुपए है।'' प्रियंका ने कहा, ''उप्र के गन्ना किसानों का बकाया 7,000 करोड़ रुपए है। भाजपा सरकार होश खो रही है।''

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया, ''किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान....वह दिन आएगा।''

इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार नोमान मसूद के पक्ष में जा रहे निर्णय को बदलवाने के प्रयास का आरोप लगाया था। प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया था कि भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है।

जिला अधिकारर को पाँच-पाँच बार फोन पर लीड कम करवाने के आदेश आ रहे थे। यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है।  उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इसके ख़िलाफ सख़्ती से लड़ेगी। निर्वाचन आयोग इस मामले की निष्पक्षता से जाँच कराए।’’ गौरतलब है कि गंगोह में नोमान मसूद और भाजपा के कीरत सिंह के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

Web Title: Priyanka Gandhi says BJP government is filling the pockets its friends by kicking on the farmers' stomach

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे