लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने कहा- UP में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ नहीं, ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ है

By भाषा | Updated: September 8, 2020 14:46 IST

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया, ‘‘वास्तव में यहां केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला है।’’

Open in App
ठळक मुद्देवाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने गत शनिवार को राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनस’ की रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग में उत्तर प्रदेश 10 स्थान की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। तेलंगाना दूसरे स्थान से खिसक कर तीसरे पायदान पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कारोबार करने की सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) की रैकिंग में उत्तर प्रदेश के लंबी छलांग लगाने की पृष्ठभूमि में मंगलवार को दावा किया कि भाजपा सरकार के तहत राज्य में सिर्फ ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला’ है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर उप्र सरकार का खुद की पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता सहमति पत्रों के बल पर निवेश कराना। प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। फैक्ट्रियों में ताला लगा है, बुनकर करघा बेच रहे हैं।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया, ‘‘वास्तव में यहां केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला है।’’ गौरतलब है कि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने गत शनिवार को राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनस’ की रैंकिंग जारी की है।

रैंकिंग में उत्तर प्रदेश 10 स्थान की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। तेलंगाना दूसरे स्थान से खिसक कर तीसरे पायदान पर पहुंच गया। आंध्र प्रदेश पहले स्थान पर इस साल भी काबिज है। भाषा हक हक शाहिद शाहिद

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी