लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने किया अपने सचिव को हटाने का अनुरोध, राहुल ने फौरन लिया एक्शन!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2019 15:15 IST

कांग्रेस ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के सचिव कुमार आशीष को नियुक्ति के एक दिन बाद ही हटा दिया। जानिए क्या है मामला...

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी की टीम के सदस्य कुमार आशीष के खिलाफ पेपर लीक में संलिप्तता के आरोप लगे। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अनुरोध करके उन्हें हटवा दिया।आशीष के स्थान पर सचिन नायक को नया सचिव बनाया गया है।

प्रियंका गांधी की टीम के एक सदस्य को नियुक्ति के अगले ही दिन बर्खास्त कर दिया गया है। यह फैसला पेपर लीक मामले में उनकी संलिप्तता की खबरों को लेकर किया गया। दरअसल, पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बेहद संभलकर कदम बढ़ा रही हैं। ऐसे में उनके एक टीम के सदस्य कुमार आशीष के खिलाफ पेपर लीक में संलिप्तता के आरोप लगे। इसके बाद प्रियंका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अनुरोध करके उन्हें हटवा दिया। आशीष के स्थान पर सचिन नायक को नया सचिव बनाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के कंधों पर सौंपी है। इन दोनों नेताओं की सहायता के लिए तीन-तीन सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें प्रियंका के एक सचिव का नाम आशीष था। नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आशीष की नियुक्ति पर सवाल उठाए।

जब मामला प्रियंका गांधी के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने आशीष को हटवाने के लिए राहुल गांधी से अनुरोध किया। राहुल ने मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल प्रभाव से हटा दिया। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके स्थान पर सचिन नायक की नियुक्ति की।

ये है यूपी की टीम

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को तीन-तीन सचिव दिए गए हैं। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की 41 सीटों की जिम्मेदारी मिली है और उनके सचिव के नाम हैं- संदीप नायक, जुबैर खान और बाजीराव खाडे। सिंधिया के सहयोग के लिए राणा गोस्वामी, धीरज गुर्जर और रोहित चौधरी को सचिव बनाया गया है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधीउत्तर प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया