लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चतुर्वेदी के कांग्रेस छोड़ने की क्या है असली वजह, पढ़िए राहुल गांधी के नाम लिखा उनका पूरा इस्तीफा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 19, 2019 12:31 IST

प्रियंका चतुर्वेदी ने 17 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी के एक फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि कांग्रेस में अपना खून-पसीना देने वालों की जगह लंपट और गुंडो को तरजीह दी जा रही है। यह देखना बेहद दुखद है।

Open in App

प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की घोषणा करते हुए ट्विटर पर देशवासियों का आभार जताया है।  प्रियंका चतुर्वेदी ने 17 अप्रैल को पार्टी के एक फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि कांग्रेस में अपना खून-पसीना देने वालों की जगह लंपट और गुंडो को तरजीह दी जा रही है। यह देखना बेहद दुखद है।

प्रियंका चतुर्वेदी का पूरा इस्तीफा

प्रियंका चतुर्वेदी ने इस्तीफे में राहुल गांधी को संबोधित करते हुए लिखा, 'मैं ये इस्तीफा बेहद भारी मन से लिख रही हूं। मैंने 10 साल पहले यूथ कांग्रेस के साथ शुरुआत की थी। मैं पार्टी की लिबरल, प्रोग्रेसिव और इंक्लूसिव राजनीतिक विचारधारा से प्रभावित थी। मैंने इन वर्षों के दौरान जी-जान से पार्टी की सेवा की है और बदले में किसी पुरस्कार की चाहत नहीं की।'

प्रियंका ने आगे लिखा, 'पिछले कुछ हफ्तों से कई ऐसे घटनाक्रम हुए जिसने एहसास करा दिया कि संगठन को मेरी सेवाओं की कद्र नहीं है।'

 

उन्होंने लिखा, 'मुझे दुःख इस बात का है कि महिलाओं की सुरक्षा, अस्मिता और सशक्तिकरण की पार्टी की विचारधारा और आपकी कार्रवाई के निर्देश भी पार्टी के कई सदस्यों के व्यवहार में नहीं दिखते।'

प्रियंका ने लिखा कि उनके साथ पार्टी की ड्यूटी के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने गंभीर दुर्व्यवहार किया। लेकिन चुनाव के माहौल में पार्टी ने इस घटना को दरकिनार कर दिया। इस बात ने मुझे कांग्रेस पार्टी के बाहर अपनी संभावनाएं खोजने पर विवश किया।

क्या है पूरा मामला

मथुरा में राफेल मुद्दे पर प्रियंका चतुर्वेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। वहां उनके साथ कांग्रेस पार्टी के ही कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दुर्व्यवहार किया था। प्रवक्ता ने पार्टी में इसकी शिकायत की जिसके बाद बुरा बर्ताव करने वालों को पार्टी से निकाल दिया था। लेकिन एक हालिया फैसले में उन्हें फिर पार्टी में वापस लेने की घोषणा की गई।

टॅग्स :प्रियंका चतुर्वेदीराहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है