लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री 28 नवंबर को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: November 26, 2020 23:01 IST

Open in App

पुणे, 26 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का दौरा करेंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी दी।

कोविड-19 का टीका विकसित करने के लिए एसआईआई वैश्विक दवा निर्माता एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में काम कर रहा है।

केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन ने पूर्व नैदानिक जांच, परीक्षण और विश्लेषण के लिये सात कंपनियों को कोविड-19 टीके के निर्माण की इजाजत दी है। इनमें से दो एसआईआई और जेन्नोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स हैं।

पुणे के मंडलायुक्त सौरभ राव ने कहा, “हमें शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया आने की पुष्ट जानकारी प्राप्त हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री शनिवार अपराह्न साढ़े 12 बजे पुणे हवाईअड्डे पहुंचेंगे। वह अपराह्न एक से दो बजे के बीच पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट में तय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां वह कोविड-19 टीकों के उत्पादन और वितरण की प्रणाली की समीक्षा करेंगे।’’

प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह) की टीम शहर में पहुंच गयी है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है।

राव ने मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री के पुणे आने की संभावना है, और अगर ऐसा होगा तो इसका उद्देश्य कोरोना वायरस संक्रमण के टीके के निर्माण की स्थिति, उत्पादन और वितरण के तंत्र की समीक्षा करना होगा।

राव ने यह जानकारी भी दी थी कि चार दिसंबर को 100 से भी ज्यादा देशों के राजदूत और राजनयिक यहां एसआईआई और जेन्नोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स का दौरा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत