लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के लिए रवाना, कल जाएंगे श्रीलंका

By स्वाति सिंह | Updated: June 8, 2019 14:42 IST

प्रधानमंत्री ने पिछले साल नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था लेकिन वह पूर्ण रूप से द्विपक्षीय यात्रा नहीं थी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव के लिए रवाना हुए हैं। इससे पहले पीएम मोदी शनिवार सुबह मंदिर से जुड़े पारंपरिक परिधान में त्रिशूर के प्रसिद्ध  गुरुवायुर मंदिर गए थे। 

इस दौरान उन्होंने कंधे पर शॉल ओढ़ रखी थी और दक्षिण भारत में पहने जाने वाले उजली धोती पहन रखी थी। पीएम मोदी ने मंदिर में जाने से पहले 112 किलो कमल के फूल भी खरीदे। साथ ही उन्होंने 39, 421 रुपये का डिजिटल पेमेंट किया।

सत्ता में दोबारा आने के बाद मोदी पहली बार मालदीव की द्विपक्षीय यात्रा करने जा रहे हैं। विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि मोदी नौ जून को श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे। 

ईस्टर बम हमले के बाद हो रही इस यात्रा के जरिये मोदी श्रीलंका के साथ एकजुटता का संदेश देंगे। मोदी की मालदीव यात्रा के बारे में गोखले ने कहा कि 2011 के बाद प्रधानमंत्री स्तर की यह पहली मालदीव यात्रा होगी और इस दौरान दोनों ही पक्षों का लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और मजबूत करना है। 

हालांकि प्रधानमंत्री ने पिछले साल नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था लेकिन वह पूर्ण रूप से द्विपक्षीय यात्रा नहीं थी। भारत और मालदीव के संबंधों में उस समय गिरावट आ गई थी जब तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने पिछले साल पांच फरवरी को अपने देश में आपातकाल लगा दिया था।

 हालांकि सोलिह के सत्ता संभालने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य रूप से बहाल हो गये इस यात्रा के दौरान मोदी मालदीव की संसद को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सोलिह ने भारत से आग्रह किया था कि वह उनकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को आगे बढ़ाने में मदद करें और इस संबंध में बीसीसीआई का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले महीने इस देश का दौरा भी कर चुका है। 

गोखले ने बताया कि मोदी नौ जून को श्रीलंका की यात्रा करेंगे और ईस्टर हमले के बाद पहली बार कोई विदेशी नेता श्रीलंका की यात्रा पर होगा। विदेश सचिव ने कहा कि मोदी एकजुटता के स्पष्ट संदेश के साथ श्रीलंका जा रहे हैं और वह इस बात का भी संकेत देंगे कि इस हादसे से उबरने में श्रीलंका की सरकार पर उनका पूरा भरोसा है। 

श्रीलंका में 21 अप्रैल को गिरजाघरों और होटलों में हुए हमले में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विपक्ष नेताओं सहित कई अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव