लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनाः पीएम, गृह मंत्री के होम स्टेट गुजरात में धांधली, करीब 20 हजार आयुष्मान कार्ड निरस्त 

By भाषा | Updated: January 4, 2020 19:54 IST

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह योजना 2018 में शुरू हुयी थी और इसमें प्रति परिवार हर वर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है। यह योजना समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लिए है और इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या को लेकर कोई सीमा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा कि गुजरात के स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी की एक टीम को कई ऐसे मामले मिले।कई अपात्र व्यक्ति संबंधित परिवार के सदस्य नहीं थे लेकिन कार्ड में उन्हें लाभार्थी के रूप में दिखाया गया था।

गुजरात में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत जारी करीब 20,000 आयुष्मान कार्डों को अपात्र लाभार्थियों के कारण निरस्त कर दिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह योजना 2018 में शुरू हुयी थी और इसमें प्रति परिवार हर वर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है। यह योजना समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लिए है और इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या को लेकर कोई सीमा नहीं है।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा कि गुजरात के स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी की एक टीम को कई ऐसे मामले मिले जिनमें कई अपात्र व्यक्ति संबंधित परिवार के सदस्य नहीं थे लेकिन कार्ड में उन्हें लाभार्थी के रूप में दिखाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले साल जुलाई से ऐसे मामलों की जांच शुरू की।’’ सबसे पहले पंचमहल जिले में ऐसे मामले मिले और तब से 27 जिलों में लगभग 20,000 फर्जी आयुष्मान कार्डों को निरस्त कर दिया है। इस मामले में अभियान अब चल रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्डों के संबंध में कई प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और गिरफ्तारियां भी हुयी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों ने लाभार्थियों का पंजीयन करने के लिए प्रयुक्त सॉफ्टवेयर में खामी का फायदा उठाया। 

टॅग्स :गुजरातविजय रुपानीमोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है