लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 27 जनवरी से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 जनवरी पंजाब के स्कूली शिक्षा विभाग ने 27 जनवरी से राज्य के सभी स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है।

राज्य में पांचवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल इस महीने की शुरुआत में ही खुल चुके हैं।

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने एक बयान में कहा, ‘‘अभिभावकों की मांग पर सरकार ने 27 जनवरी से सभी स्कूलों में प्राथमिक कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया है।’’

मंत्री ने कहा कि तीसरी और चौथी कक्षा के छात्रों को 27 जनवरी से स्कूल आने की अनुमति होगी। वहीं पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल एक फरवरी से खुलेंगे।

सभी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे लगेंगी और बच्चों को स्कूल भेजने से पहले अभिभावकों को लिखित सहमति देनी होगी।

सिंगला ने स्कूल प्रबंधनों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत समुचित इंतजाम करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत