लाइव न्यूज़ :

पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड का सिर्फ दोहन किया : योगी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:55 IST

Open in App

झांसी/जालौन (उत्तर प्रदेश), नौ मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों पर बुंदेलखंड की उपेक्षा और दोहन करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने से इस अति पिछड़े क्षेत्र का पूरा विकास होने के साथ-साथ औद्योगिक क्रांति भी आएगी।

बुंदेलखंड के दौरे पर गये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान आंदोलन के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, ''जब भी भारत में समृद्धि एवं सुरक्षा की बात होती है तो कुछ लोगों, जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता, के पेट में दर्द होने लगता है और विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का काम शुरू कर देते हैं।''

झांसी के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने तीनों कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया और इस दौरान उन्होंने यहां सोलह सौ करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। योगी झांसी पहुंचने से पहले जालौन एवं ललितपुर में कार्यक्रमों में भाग लिया।

बुंदेलखंड के विकास के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए योगी ने कहा कि यदि आजादी से बाद किसी सरकार ने विकास कार्य किया होता तो आज बुंदेलखंड धरती का स्वर्ग होता। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारें विकास कार्यों के मामले में नगण्य रहीं।

डिफेंस कॉरिडोर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों को गर्व होगा कि आने वाले समय में यहां फाइटर प्लेन तक बनेगा और कॉरिडोर से समग्र विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिया कि जालौन जिले में यमुना नदी पर बनने वाला पुल सात आठ माह के अंदर तैयार हो जाएगा।

जालौन से मिली खबर के अनुसार मुख्यमंत्री ने जालौन जिले के कुठौंद विकासखंड के लाडपुर गांव में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के बाद उपस्थित पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "इस क्षेत्र में खनिज संपदा का अपार भंडार है। पूर्व की सरकारों ने यहां की वन संपदा और खनिज संपदा का दोहन तो किया, लेकिन इस क्षेत्र के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा।"

उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने इस अति पिछड़े क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर पूरे क्षेत्र में विकास को नई दिशा दी है। साथ ही इस क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किनारे और खाली पड़ी किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर उद्योग क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों को और अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे।

योगी ने कहा कि जब क्षेत्र के लोगों रोजगार मिलेगा तो क्षेत्र में संपन्नता आएगी। संपन्न होने से नई पीढ़ी शिक्षित भी होगी। भारतीय जनता पार्टी में विकास करने की इच्छाशक्ति मजबूत है, इसलिए देश ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की आंधी आई है।

अक्सर सूखाग्रस्त रहने वाले बुंदेलखंड इलाके में पेयजल की उपलब्धता के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य भी है। इसके अलावा कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी प्रदेश सरकार ने पूरी मजबूती से काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल