राष्ट्रपति चुनाव के लिए व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पिछले कई दिनों से हैं बीमार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 18, 2022 04:35 PM2022-07-18T16:35:18+5:302022-07-18T17:23:07+5:30

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। जहां दिग्गज नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया वहीं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंचे। बता दें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार हैं। 

Presidential Election: Manmohan singh arrives on wheelchair for voting | राष्ट्रपति चुनाव के लिए व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पिछले कई दिनों से हैं बीमार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पिछले कई दिनों से हैं बीमार

Highlights15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शाम 5 बजे तक होगा। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को आएंगे। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को अब तक 27 दलों का समर्थन मिल रहा है।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। जहां कई दिग्गज नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कर दिया है। वहीं अभी कई और सांसद और विधायक मतदान कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तस्वीर सामने आई है।

मनमोहन सिंह को व्हील चेयर के जरिए सदन के अंदर लाया गया जहां अपने सहयोगियों की मदद से उन्होंने मतदान किया। बता दें कि मनमोहन सिंह की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब है। वो कांग्रेस की बैठकों में भी नजर नहीं आ रहे थे। 

व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंचे मनमोहन सिंह

पहली बार मनमोहन सिंह को सदन में व्हील चेयर पर देखा गया। जैसे ही उनके व्हील चेयर पर वोट डालने जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं तो लोगों को चिंता होने लगी। उनके जल्द ठीक होने की कामना के साथ ही कई लोगों ने उनकी फोटो शेयर की है। राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए शुरूआती कुछ घंटों में पीएम मोदी और तमाम बड़े नेताओं ने वोट डाला है।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक लोकसभा और राज्यसभा के सांसद और विधानसभाओं के विधायक वोटिंग कर पाएंगे। चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को आएंगे। 

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं। जानकारी के मुताबिक मुर्मू को 27 दलों का समर्थन मिल रहा है जिससे उनका राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं विपक्ष की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे यशवंत सिन्हा को 13 दलों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। बता दें कि राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है। जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।

Web Title: Presidential Election: Manmohan singh arrives on wheelchair for voting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे