लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2020: देशभर में मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी का त्योहार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी समेत कई राजनेताओं ने जनता को दी बधाई

By सुमित राय | Updated: August 22, 2020 10:06 IST

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई राजनेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Open in App
ठळक मुद्देभाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में मनाई जा रहा है।कोरोना वायरस महामारी के चलते कई राज्यों ने बड़े-बड़े पंडालों को लगने की अनुमति नहीं दी है।इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणेश चतुर्थी की बधाई दी।

भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में मनाई जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर बड़े-बड़े पंडालों को लगने की अनुमति नहीं दी है। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणेश चतुर्थी की बधाई दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, "गणपति बाप्पा मोरया! 'गणेश चतुर्थी' के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व भारत के लोगों के अदम्य उत्साह, उमंग और उल्लास का प्रतीक है। मेरी कामना है कि विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की कृपा से कोविड-19 की महामारी समाप्त हो तथा सभी देशवासी सुखी और निरोगी जीवन जिएं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी और हर तरफ प्रसन्नता और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बधाई। भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद सदा हम पर बना रहे। हर तरफ खुशी और समृद्धि हो।" उन्होंने लिखा, "आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत बधाई। गणपति बाप्पा मोरया।"

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "समस्त देशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी और देश के लिए आशीष मांगा। उन्होंने लिखा, "मंगलकर्ता-विघ्नहर्ता के आशीष की आज पूरे देश को आवश्यकता है। आप सभी को #गणेश_चतुर्थी की शुभकामनाएं।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आप सभी को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान गणेश आपके एवं आपके परिवार के स्वास्थ्य एवं समृद्धि में वृद्धि करें।ॐ महागणाधिपतये नमः!"

टॅग्स :गणेश चतुर्थीनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदराहुल गांधीअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल