भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गुजरात जा सकते हैं प्रह्लाद जोशी, तोमर

By भाषा | Published: September 12, 2021 08:28 AM2021-09-12T08:28:41+5:302021-09-12T08:28:41+5:30

Prahlad Joshi, Tomar may go to Gujarat as BJP's central observers | भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गुजरात जा सकते हैं प्रह्लाद जोशी, तोमर

भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गुजरात जा सकते हैं प्रह्लाद जोशी, तोमर

नयी दिल्ली, 12 सितंबर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार को गुजरात में विधायक दल की बैठक के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के तौर पर वहां जा सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए विधायक दल की बैठक होनी है।

गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी ने शनिवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने विधानसभा चुनावों से 15 महीने पहले इस्तीफा दिया है। विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं।

रूपाणी (65) कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

भाजपा के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और गुजरात राज्य इकाई के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने रूपाणी के इस्तीफे की घोषणा करने के तुरंत बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को विधायक दल की बैठक होने की संभावना है जिसमें अगले मुख्यमंत्री के चयन पर चर्चा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prahlad Joshi, Tomar may go to Gujarat as BJP's central observers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे