लाइव न्यूज़ :

प्रधान ने कोयला, खान मंत्री से एल्यूमीनियम संयंत्र की क्षमता विस्तार का आग्रह किया

By भाषा | Updated: January 4, 2021 23:13 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार जनवरी पेट्रोलियम और स्टील मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को मंत्रिमंडल के अपने सहयोगी प्रह्लाद जोशी से ओडिशा के अंगुल में नाल्को के एल्यूमीनियम संयंत्र की क्षमता को बढ़ाने का अनुरोध किया। जोशी के पास कोयला, खान और संसदीय मामलों का प्रभार है।

प्रधान ने अपने पत्र में जोशी से नाल्को के संयंत्र की क्षमता मौजूदा 0.46 एमटीपीए से बढ़ाकर एक एमटीपीए करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी अंगुल में धातु पिघलाने वाले अपने संयंत्र का विस्तार करने वाली है। इसके तहत 1400 मेगावाट के फीडर कैप्टिव पावर प्लांट (सीपीपी) का निर्माण भी शामिल है।

प्रधान ने अपने पत्र में कहा है कि परियोजना की लागत अनुमानित तौर पर करीब 22,000 करोड़ रुपये है। वर्तमान में इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है ।

उन्होंने कहा कि एल्यूमीनियम पिघलाने के संयंत्र में बहुत ऊर्जा की जरूरत होती है और परियोजना का विस्तार पूरी तरह 1400 मेगावाट के फीडर सीपीपी को रियायती दर पर कोयला की लगातार आपूर्ति पर निर्भर है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संदर्भ में मैं आपसे अंगुल में नाल्को के एल्यूमीनियम संयंत्र की क्षमता 0.46 एमटीपीए से एक एमटीपीए कर विस्तार परियोजना को शुरू करने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का अनुरोध करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा