लाइव न्यूज़ :

प्रधान ने कहा, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की गैस सिलेंडर की सालाना खपत चार, सामान्य उपभोक्ता की सात 

By भाषा | Updated: July 3, 2019 18:38 IST

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राज्यसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। प्रधान ने रसोई गैस उपभोक्ताओं के गैस उपभोग के बारे में बताया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की गैस सिलेंडर की सालाना खपत चार सिलेंडर है जबकि सामान्य उपभोक्ता की खपत सात सिलेंडर है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के भुवनेश्वर कालिता ने उज्जवला योजना को सरकार की सबसे कारगर योजना बताते हुये इसकी सफलता के लिये सरकार को बधाई दी।प्रधान ने बताया कि इसके लिये सरकार ने पूरे देश में व्यापक पैमाने पर एलपीजी स्टेशन और बॉटलिंग प्लांट शुरू किये हैं। भविष्य में एलपीजी की मांग में तीव्र वृद्धि को देखते हुये हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के समुद्र तट से गोरखपुर तक 2000 क

सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 2020 तक गैस कनेक्शन मुहैया कराने का लक्ष्य समय से पहले हासिल करने का भरोसा व्यक्त करते हुये कहा है कि इस योजना के तहत लाभार्थियों की गैस की औसत खपत चार सिलेंडर है और 80 प्रतिशत लाभार्थियों ने एक से अधिक बार गैस सिलेंडर के लिये आवेदन किया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राज्यसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। प्रधान ने रसोई गैस उपभोक्ताओं के गैस उपभोग के बारे में बताया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की गैस सिलेंडर की सालाना खपत चार सिलेंडर है जबकि सामान्य उपभोक्ता की खपत सात सिलेंडर है।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का विवरण देते हुये प्रधान ने बताया कि योजना का लक्ष्य 2020 तक देश में आठ करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन देने का है। अब तक 7.5 करोड़ कनेक्शन दिये जा चुके हैं और शेष लक्षित लाभार्थियों को निर्धारित समय से पहले कनेक्शन दे दिये जायेंगे।

उत्तर प्रदेश में धुआं रहित भोजन सुविधा मुहैया कराने से जुड़े पूरक प्रश्न के सवाल पर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 3.84 करोड़ परिवार हैं, इनमें से 3.74 करोड़ (98 प्रतिशत) परिवारों के पास गैस कनेक्शन की सुविधा है। इनमें 1.32 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन मिला है।

कांग्रेस के भुवनेश्वर कालिता ने उज्जवला योजना को सरकार की सबसे कारगर योजना बताते हुये इसकी सफलता के लिये सरकार को बधाई दी। इतनी अधिक संख्या में कनेक्शन देने के बाद इन्हें बाद में गैस आपूर्ति के इंतजाम के सवाल पर प्रधान ने बताया कि इसके लिये सरकार ने पूरे देश में व्यापक पैमाने पर एलपीजी स्टेशन और बॉटलिंग प्लांट शुरू किये हैं।

भविष्य में एलपीजी की मांग में तीव्र वृद्धि को देखते हुये हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के समुद्र तट से गोरखपुर तक 2000 किमी की गैस पाइपलाइन का काम शुरू किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को इस मामले में प्राथमिकता वाला राज्य बताते हुये कहा कि 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से दुनिया की सबसे बड़ी एलपीजी पाइपलाइन बन रही है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे