कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा को मिला तीन महीने का सेवा विस्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2019 19:08 IST2019-06-07T19:08:25+5:302019-06-07T19:08:25+5:30

प्रदीप कुमार सिन्हा उत्तर प्रदेश कैडर के 1977 बैच के आइएएस (IAS) हैं। प्रदीप कुमार सिन्हा  ऊर्जा मंत्रालय में सचिव भी रह चुके हैं।

Pradeep Kumar Sinha's service extended by 3 months as Cabinet Secretary | कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा को मिला तीन महीने का सेवा विस्तार

कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा को मिला तीन महीने का सेवा विस्तार

Highlightsकैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा के सेवा में 2017 में भी एक साल के लिए विस्तार किया गया था।प्रदीप कुमार सिन्हा केन्द्र और यूपी में कई अहम जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं।

कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा (पीके सिन्हा) का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने इस बात की सूचना दी है। प्रदीप कुमार सिन्हा कैबिनेट सचिव के पद पर 2015 के जून से बने हुए हैं। नरेन्द्र मोदी सरकार ने इस दौरान पीके सिन्हा को  दो साल के लिए कैबिनेट सचिव नियुक्त किया था। 

कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा के सेवा में 2017 में भी एक साल के लिए विस्तार किया गया था। जिसके बाद जून 2018 में भी एक साल का सेवा विस्तार किया गया था। 

प्रदीप कुमार सिन्हा उत्तर प्रदेश कैडर के 1977 बैच के आइएएस (IAS) हैं। प्रदीप कुमार सिन्हा  ऊर्जा मंत्रालय में सचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा सिन्हा जहाजरानी मंत्रालय में भी सचिव पद पर रह चुके हैं।   

Web Title: Pradeep Kumar Sinha's service extended by 3 months as Cabinet Secretary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे