लाइव न्यूज़ :

बिहार में शुरू हुआ पोस्टर वॉर, भाजपा ने नीतीश कुमार को बताया रावण

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2023 17:49 IST

भाजपा के द्वारा लगाये गये इस पोस्टर में लिखा गया है कि ‘क्राइम से कराह रहा है बिहार, अपनी संपत्ति बनाने में मस्त है सरकार,’इस स्लोगन के जरिए नीतीश सरकार पर तंज कसा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देBJP ने पोस्टर में लिखा- क्राइम से कराह रहा है बिहार, अपनी संपत्ति बनाने में मस्त है सरकारपोस्टर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रावण की भूमिका में दिखाया गया है जबकि उनके दस सिरों में तेजस्वी यादव, अखिलेश सिंह, ममता बनर्जी, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर समेत अन्य नेताओं के चेहरे हैं

पटना: बिहार की सियासत में एकबार फिर से पोस्टरवार शुरू हो गया है। कभी राजद के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ पोस्टर लगाकर ईडी और सीबीआई को लेकर निशाना साधा जाता है तो कभी भाजपा के द्वारा कानून-व्यवस्था को लेकर वर्तमान नीतीश सरकार पर निशाना साधा जाने लगा है। 

इसी कड़ी में भाजपा कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम के रूप में दिखाया गया है। वहीं नीतीश कुमार की जो तस्वीर लगी है, उन्हें रावण के रूप में दिखाया गया है।

भाजपा के द्वारा लगाये गये इस पोस्टर में लिखा गया है कि ‘क्राइम से कराह रहा है बिहार, अपनी संपत्ति बनाने में मस्त है सरकार,’इस स्लोगन के जरिए नीतीश सरकार पर तंज कसा गया है। नीतीश कुमार की जो तस्वीर बनाई गई है, उसके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई लोगों का चेहरा भी लगाया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रावण के रूप में दिखाया गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम के रूप में दिखाया गया है। तस्वीर के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बाण से रावण रूपी नीतीश कुमार को धराशायी कर देंगे। यह पोस्टर लव कुमार सिंह के द्वारा लगवाया गया है।  

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब