लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश में अप्रैल से नागरिकों को ढेरों नयी सेवाएं देगा डाक विभाग

By भाषा | Updated: January 26, 2020 12:39 IST

इलाहाबाद प्रधान डाकघर के प्रवर अधीक्षक संजय डी. आखाड़े ने बताया कि प्रारंभ में ये सेवाएं प्रदेश के प्रधान डाकघरों में उपलब्ध होंगी और बाद में इनका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने सीएससी पोर्टल के जरिए देशभर में डाकघरों से नागरिक केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की है जिसके तहत उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल, 2020 से ये सेवाएं शुरू की जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडाक विभाग उत्तर प्रदेश में नागरिकों के लिए कई ऐसी सेवाएं देना शुरू करेगा इस कार्य के लिए नयी दिल्ली के संसद मार्ग स्थित प्रधान डाकघर को नोडल कार्यालय बनाया गया है।

 डाक विभाग एक अप्रैल से उत्तर प्रदेश में नागरिकों के लिए कई ऐसी सेवाएं देना शुरू करेगा जो अभी तक कॉमन सर्विस सेंटर पर उपलब्ध हुआ करती थीं। इन सेवाओं में आधार से जुड़ी सेवाओं के अलावा, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी सेवा, मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी सेवाएं, पेंशन से जुड़ी सेवा, रोजगार संबंधी सेवा, बस एवं हवाई जहाज की टिकटों की बुकिंग आदि सेवाएं शामिल हैं।

इलाहाबाद प्रधान डाकघर के प्रवर अधीक्षक संजय डी. आखाड़े ने बताया कि प्रारंभ में ये सेवाएं प्रदेश के प्रधान डाकघरों में उपलब्ध होंगी और बाद में इनका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने सीएससी पोर्टल के जरिए देशभर में डाकघरों से नागरिक केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की है जिसके तहत उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल, 2020 से ये सेवाएं शुरू की जा रही हैं।

आखाड़े ने बताया कि इन सेवाओं के लिए कॉमन सर्विस सेंटर-स्पेशल पर्पस व्हीकल (सीएससी-एसपीवी) नाम से एक विशेष उपक्रम बनाया गया है जो डाक विभाग के साथ मिलकर काम करेगा। इस कार्य के लिए नयी दिल्ली के संसद मार्ग स्थित प्रधान डाकघर को नोडल कार्यालय बनाया गया है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग द्वारा पासपोर्ट सेवाओं के सफलतापूर्वक संचालन को देखते हुए डाक विभाग की सेवाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। नयी सेवाओं के तहत नागरिक पैन कार्ड, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीडीएस आदि के लिए आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, लोग जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना, आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग, श्रम पंजीकरण एवं प्रमाणन, एनपीएस एवं स्वावलंबन अंशदान और नौकरी के लिए आवेदन पत्र जमा करने की सेवा ले सकेंगे। आखाड़े ने बताया कि बी2सी के तहत लोग मोबाइल एवं डीटीएच रिचार्ज, फास्टैग खरीद एवं टॉपअप, टैली साफ्टवेयर पंजीकरण, आईटीआई पंजीकरण, आनलाइन प्रवेश और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की सुविधा ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि जनोपयोगी सेवाओं के तहत बिजली बिल का भुगतान, बिजली के नए कनेक्शन के लिए आवेदन, पानी एवं सीवर कनेक्शन का आवेदन स्वीकार किया जाएगा, जबकि आईटी रिटर्न के तहत लोग जीएसटी रिटर्न, टीडीएस रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। प्रवर अधीक्षक ने बताया कि इन सेवाओं के लिए 23 सर्किलों से 2 मास्टर ट्रेनर और 2 आपरेटरों को पिछले दिनों सीएससी-एसपीवी के लोगों द्वारा मैसूर में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगणतंत्र दिवसपोस्ट ऑफिस स्कीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी