लाइव न्यूज़ :

पूर्वांचल के विकास के लिए सकारात्‍मक सोच जरूरी : उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री

By भाषा | Updated: December 13, 2020 00:03 IST

Open in App

लखनऊ/ गोरखपुर, 12 दिसंबर उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि ''नकारात्‍मक सोच की वजह से पूर्वांचल में गरीबी व पिछड़ापन देखने को मिला है। विकास में बाधक लोगों को दूध से मक्खी की तरह निकालना होगा और सकारात्‍मक सोच के साथ ही पूर्वांचल के विकास के साथ जुड़ना होगा।''

मुख्‍यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिये गोरखपुर विश्‍वविद्यालय और नियोजन विभाग द्वारा ''पूर्वांचल का सतत विकास-मुद़दे, रणनीति और भावी दिशा'' विषय पर आयोजित राष्‍ट्रीय वेबिनार व संगोष्‍ठी को संबोधित कर रहे थे।

एक बयान के अनुसार उन्‍होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति में क्षेत्रीय विषमता प्रमुख बाधक तत्व है। क्षेत्रीय विषमता को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार ने पूर्वांचल और बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिए विकास बोर्ड का गठन किया है।

योगी ने कहा है कि पूर्वांचल के सतत विकास पर तीन दिवसीय मंथन में निकले निष्कर्ष पर नीति बनाने के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति बनाई जाएगी। यह समिति इस वेबिनार व संगोष्ठी में आए सुझावों व अनुशंसाओं पर अध्ययन कर तीन माह के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी। आने वाले समय में पूर्वांचल में आर्थिक विकास के साथ सामाजिक उन्नयन भी दिखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू