लाइव न्यूज़ :

अश्लील फिल्म मामला: राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 17:58 IST

Open in App

मुंबई, 20 जुलाई अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और ऐप के जरिये उनके प्रदर्शन के एक मामले में मुंबई की एक अदालत ने व्यवसायी राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की अपराध शाखा का आरोप है कि कुंद्रा ने इस अवैध धंधे से वित्तीय लाभ अर्जित किया।

कुंद्रा (45), अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं और पुलिस का दावा है कि व्हाट्सऐप से हुई बातचीत में यह जानकारी सामने आई है कि कुंद्रा ऐप और उसकी सामग्री के वित्तीय लेनदेन में शामिल थे। पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले में तीन महिलाओं ने शिकायत की है कि उन्हें “अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए बाध्य किया गया।”

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने संघर्षरत मॉडल, अभिनेत्रियों और अन्य कर्मियों की स्थिति का लाभ उठाया और उन्हें अश्लील फिल्मों में काम करने को बाध्य किया। पुलिस ने कहा कि इन फिल्मों की शूटिंग के लिए मुंबई में बंगले भाड़े पर लिए जाते थे।

पुलिस ने कुंद्रा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने के बाद सोमवार रात को गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी ने बताया कि ऐप कंपनी में वरिष्ठ पद पर काम करने वाले रायन थोर्प नामक व्यक्ति को भी उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है।

कुंद्रा और थोर्प को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और अदालत ने दोनों आरोपियों को 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कुंद्रा को अधिकतम अवधि के लिए हिरासत में रखने के अनुरोध के साथ मजिस्ट्रेट की अदालत को बताया कि व्यवसायी, अश्लील सामग्री का निर्माण और बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था।

रिमांड नोट में पुलिस ने कहा कि आरोपी “अश्लील फिल्मों का निर्माण कर उन्हें कुछ मोबाइल ऐप के जरिये अपलोड करते थे तथा दर्शकों को इन ऐप के इस्तेमाल के लिए पैसे देने पड़ते थे। इस अवैध धंधे से उन्हें लाखों रुपये का फायदा हुआ।” पुलिस का आरोप है कि अश्लील सामग्री, कुंद्रा के स्वामित्व वाली आर्म्स प्राइम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बनाये गए ‘हॉटशॉट्स’ ऐप पर डाली जाती थी।

उन्होंने कहा कि कुंद्रा के एक पूर्व कर्मचारी और मामले में आरोपी उमेश कामत ने पुलिस को बताया कि ऐप को बाद में केनरिन प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया गया जो कुंद्रा के रिश्तेदार प्रदीप बक्शी की कंपनी है।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने कुंद्रा का फोन जब्त कर लिया है और उसकी जांच करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुंद्रा के व्यापारिक लेनदेन की भी छानबीन की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल