बिहार के बेगूसराय में दलित नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई किए जाने को लेकर गर्मायी सियासत

By एस पी सिन्हा | Published: July 22, 2023 02:50 PM2023-07-22T14:50:59+5:302023-07-22T16:54:43+5:30

मणिपुर का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि इस बीच बिहार के बेगुसराय से एक ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बेगुसराय में एक म्यूजिक टीचर और उसकी छात्रा को बंद कमरे में कुछ लोगों ने बिना कपड़ों से पीटा और इस घटना का वीडियो भी बना लिया।

Politics heats up in Begusarai Bihar over the thrashing of a Dalit minor girl | बिहार के बेगूसराय में दलित नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई किए जाने को लेकर गर्मायी सियासत

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

Highlightsबेगुसराय में लड़की को बिना कपड़ों के पीटा गयाघटना का वीडियो वायरल होने पर राजनीति तेज भाजपा ने पुलिस प्रसाशन पर भी सवाल उठाए हैं

पटना: मणिपुर में महिलाओं के साथ घटित घटना पर मचे बवाल के बीच बिहार के बेगूसराय में भी दलित नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर उसके साथ पिटाई किए जाने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है।

भाजपा ने इस मामले में नीतीश-तेजस्वी से जवाब मांगा गया है। भाजपा ने पुलिस प्रसाशन पर भी सवाल उठाए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बेगूसराय घटना को लेकर कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। इस पर बिहार सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जल्द से जल्द आरोपी को जेल भेजना चाहिए। इस मामले में कोई भी राजनीतिक नहीं होना चाहिए सबसे पहले इस पर एक्शन होना चाहिए।

बिहार में पुलिस जो महिलाओं के साथ गलत व्यवहार कर रही है, इस पर नीतीश कुमार को ध्यान देना चाहिए। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जंगलराज के पुरोधा बेगूसराय के तेघड़ा में घटी घटनाओं को देखें और जवाब दें। यहां एक दलित महिला का चीरहरण हो रहा है और प्रशासन इसे प्रेम प्रसंग बताकर मामले को रफा-दफा करने में जुटा हुआ है।

किसने अधिकार दिया है महिलाओं को निर्वस्त्र करने का? इतनी बड़ी घटना पर चुप्पी क्यों साध रखी है। चीख -चीख कर आवाज उठाने वाले आज क्यों चुप हो गए हैं? बिहार के लिए यह पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई घटनाएं होती रही है लेकिन पुलिस इसे दबा देती है।

जबकि, भाजपा नेता विजय सिंह के मौत मामले को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि यहां हत्या होता है तो उसे हार्टअटैक बता दिया जाता है। कोई घटना घटित होगा तो उसे बोलेगा प्रेम प्रसंग।

उससे भी नहीं होगा तो उसे कोई और विवाद बताकर पल्ला झाड़ लेगा। लेकिन अब न्याय देना होगा और इस पर मुख्यमंत्री को जवाब देना होगा।

आज जंगलराज गुंडाराज में तब्दील हो गया है हर थाने में केस लिखने से रोका जाता है निर्दोषों को फंसाया जाता है। यहां इंसाफ नहीं मिलता है यही वजह है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।

Web Title: Politics heats up in Begusarai Bihar over the thrashing of a Dalit minor girl

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे