लाइव न्यूज़ :

ओडिशा : पुरी में पुलिसकर्मी, उसके साथी ने किया महिला का बलात्कार

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता और आरोपी कांस्टेबल को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार वह नीमपाड़ा शहर में एक बस अड्डे पर खड़ी थी

ओडिशा के मंदिरों के शहर पुरी में सोमवार को एक पुलिस क्वार्टर में एक पुलिसकर्मी सहित दो व्यक्तियों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार वह नीमपाड़ा शहर में एक बस अड्डे पर खड़ी थी तभी खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले एक व्यक्ति ने उसे कार से उसके गंतव्य तक छोड़ने का प्रस्ताव दिया।

महिला ने कुंभारपाड़ा पुलिस थाने के बाहर संवाददाताओं से कहा, "मैं भुवनेश्वर से अपने गांव काकटपुर जा रही थी। मैंने उस पर विश्वास किया और उससे लिफ्ट ले ली।" महिला के कहा कि कार में बैठते ही उसे तीन अन्य लोग कार में बैठे मिले। पीड़िता ने बताया,"वे लोग मुझे काकटपुर ले जाने के बजाय पुरी ले गए।

वहां एक घर में दो लोगों ने मेरा बलात्कार किया जबकि दो अन्य बाहर से दरवाजा बंद कर के चले गए।" पुरी शहर में झाड़ेश्वरी क्लब के पास स्थित पुलिस क्वार्टर में पीड़िता का कथित बलात्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान पीड़िता ने एक आरोपी का बटुआ ले लिया था जिससे एक आरोपी का फोटो-पहचान पत्र और आधार कार्ड बरामद किया गया है। उसकी मदद से पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहचाना गया आरोपी पुलिस कांस्टेबल है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसे सेवा से निलंबित कर दिया गया है। पुरी पुलिस अधीक्षक उमा शंकर दास ने कहा कि अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच के लिए दो विशेष दस्ते बनाए गए हैं। पीड़िता और आरोपी कांस्टेबल को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव