लाइव न्यूज़ :

केरल में आरोपी को पकड़ने गए पुलिसकर्मी पर हमला, उपनिरीक्षक घायल

By भाषा | Updated: June 19, 2021 13:17 IST

Open in App

कोट्टायम (केरल), 19 जून केरल के कोट्टायम में हत्या की कोशिश के एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने गए पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) पर आरोपी के पिता ने शनिवार को कथित रूप से हमला कर दिया, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं ने हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी अजिन को यहां मणिमाला के निकट वेल्लावुर में उसके घर से गिरफ्तार किया, जिसके बाद आरोपी के पिता प्रसाद ने उपनिरीक्षक विद्याधरन पर हथियार से अचानक हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि अचानक हुए इस हमले में यहां मणिमाला पुलिस थाने से संबद्ध उपनिरीक्षक के चेहरे के दाएं हिस्से पर चोट आई। प्रसाद और अजित को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में उपनिरीक्षक के सिर पर चोट आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिसकर्मी को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।’’

मंत्री वी एन वासवन ने बताया कि सरकार विद्याधरन के इलाज का खर्च वहन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?