लाइव न्यूज़ :

पूर्व एसएसपी को बचाने में जुटे नकली चीफ जस्टिस को पुलिस ने लिया रिमांड पर, होगी दो दिन पूछताछ

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2022 18:14 IST

गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार को बचाने के लिए पटना हाईकोर्ट का नकली मुख्य न्यायाधीश बनकर डीजीपी को फोन करने वाले अभिषेक अग्रवाल को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार पर दबिश बढ़ा दी गई है।

Open in App

पटना: बिहार में गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार को बचाने के लिए पटना हाईकोर्ट का नकली मुख्य न्यायाधीश बनकर डीजीपी को फोन करने वाले नटवरलाल अभिषेक अग्रवाल को आर्थिक अपराध इकाई ने रिमांड पर ले लिया है। अब दो दिनों तक जांच टीम जालसाज अभिषेक अग्रवाल से गहन पूछताछ करेगी। इसके साथ ही इओयू ने आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार पर दबिश बढ़ा दी है।

मुख्य न्यायाधीश बन कर डीजीपी को फोन कर खुद की पैरवी करवाने के खुलासे के बाद आदित्य कुमार को नंबर-1 अभियुक्त बनाया गया है। अपने खास शार्गिद की गिरफ्तारी के बाद से ही आदित्य कुमार मोबाइल बंद कर गायब हैं। वे कहां हैं किसी को पता नहीं। 

इधर, ईओयू ने बोरिंग रोड के बरिस्ता रेस्टोरेंट जहां पूरी प्लानिंग रची गई, वहां के डीवीआर को जब्त कर अपने साथ ले गई है। ईओयू सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभिषेक अग्रवाल को दो दिनों की रिमांड लिया गया है। केस के आईओ दो दिनों तक तमाम बिंदुओं पर पूछताछ शुरू कर दी है। आईपीएस आदित्य कुमार से तमाम तरह के रिश्तों पर सवाल पूछे जायेंगे। 

मामले में नंबर-1 अभियुक्त आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार पर भी ईओयू आगे की कार्रवाई करेगी। डीजीपी ने शराब केस में फंसे आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को क्लीन चिट दे दी थी। कहा जाता है कि अब फील्ड पोस्टिंग को लेकर कवायद जारी था लेकिन पूरा भांडा फूट गया । 

बता दें कि अभिषेक अग्रवाल ने मुख्य न्यायाधीश बनकर मोबाइल नंबर 97093 03397 से नॉर्मल एवं व्हाट्सएप कॉल कर डीजीपी एसके सिंघल पर दबाव बनाया था। फोन पर बातचीत में डीजीपी उसे सर... सर... कह कर संबोधित करते थे। डीजीपी को विश्वास हो गया था वो बिहार के मुख्य न्यायाधीश से बात कर रहे हैं। 

मामले के खुलासे के बाद ईओयू ने आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को नंबर-1 अभियुक्त बनाया है। पूर्व एसएसपी समेत पांच अभियुक्तों के खिलाफ धारा-353, 387, 419, 420, 467, 468 और 120 बी आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

टॅग्स :बिहार समाचारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील