गिरिडीह में ट्रक की टक्कर से पुलिस उपनिरीक्षक की मौत, पांच घायल

By भाषा | Published: September 12, 2021 05:40 PM2021-09-12T17:40:31+5:302021-09-12T17:40:31+5:30

Police sub-inspector killed, five injured due to truck collision in Giridih | गिरिडीह में ट्रक की टक्कर से पुलिस उपनिरीक्षक की मौत, पांच घायल

गिरिडीह में ट्रक की टक्कर से पुलिस उपनिरीक्षक की मौत, पांच घायल

गिरिडीह, 12 सितंबर झारखंड में गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में बीती रात एक पुलिस वाहन को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गयी और पुलिस वाहन के चालक सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस निरीक्षक कमलेश पासवान ने बताया कि बेंगाबाद थाना पुलिस की गाड़ी गिरिडीह-देवघर मार्ग पर रातडीह के पास सड़क के किनारे खड़ी जिसे पीछे से आए एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में पुलिस उपनिरीक्षक विनय हांसदा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में बेंगाबाद थाने के सिपाही नवीन कुमार, सहायक पुलिसकर्मी नागेन्द्र कुमार, निजी चालक संजय राम और एक ग्रामीण महिला शकुंतला देवी घायल हो गईं जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल सिपाही नवीन को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में ट्रक का चालक भी घायल हुआ है जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस उपनिरीक्षक को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उसके बाद शव को उनके पैतृक जिले दुमका भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Police sub-inspector killed, five injured due to truck collision in Giridih

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे