लाइव न्यूज़ :

लव जिहाद की सूचना पर पुलिस ने शादी रुकवाई, लेकिन दोनों एक ही धर्म के निकले

By भाषा | Updated: December 11, 2020 18:58 IST

Open in App

गोरखपुर, 11 दिसंबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अन्‍तरधार्मिक विवाह की सूचना पर पुलिस ने एक शादी रुकवा दी थी लेकिन यह पता चलने पर कि वर-वधू एक ही समुदाय के हैं, बाद में दोनों की शादी करा दी गई।

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को बताया '' मंगलवार की शाम को किसी ने लव जिहाद की आशंका जताते हुए सूचना दी कि गुरमिया गांव में एक व्‍यक्ति शादी कर रहा है। क्षेत्राधिकारी कसया की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर जाकर एक मौलवी (मुस्लिम धर्मगुरु) और शादी कर रहे जोड़े (युवती-युवती) को थाने ले आई। पुलिस ने छानबीन में पाया कि दोनों बालिग हैं और एक ही धर्म (मुस्लिम) के हैं।''

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लव जिहाद की शिकायत अफवाह साबित होने पर बुधवार को दोनों पक्षों और माता-पिता की उपस्थिति में कसया में यह शादी हुई।

उन्‍होंने दावा किया कि किसी पुलिसकर्मी ने न किसी की पिटाई की और न ही दंपति को परेशान किया। लड़की कुछ दिन पहले लड़के साथ चली आई थी जिसके चलते घर वालों ने आजमगढ़ पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

उल्‍लेखनीय है कि लड़की आजमगढ़ जिले की रहने वाली है जबकि लड़का कुशीनगर का है। पुलिस का कहना है कि दोनों वयस्‍क हैं और एक ही समुदाय के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन