मानसिक रूप से कमजोर महिला से कथित बलात्कार के आरोप में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
By भाषा | Published: August 27, 2021 09:43 PM2021-08-27T21:43:58+5:302021-08-27T21:43:58+5:30
राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर महिला से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया, ‘‘आरोपी कांस्टेबल लालचंद वर्तमान में शाहपुरा (जयपुर) के सर्किल अधिकारी के चालक के पद पर तैनात है। आरोपी पीड़ित महिला का पड़ोसी है और उसने 23 वर्षीय महिला का कथित तौर पर बलात्कार एक खेत में 19 अगस्त की रात को किया था। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ 20 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था।’’उन्होंने बताया कि कांस्टेबल को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से मजिस्ट्रेट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।